फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Chanderi: असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत है स्त्री 2 का चंदेरी शहर, ऐसे बनाएं यहां घूमने का प्लान

Sun, 01 Sep 2024 12:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 01 Sep 2024 12:50 PM IST
सार

स्त्री 2 फिल्म में चंदेरी शहर का जिक्र है, जोकि असल में मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। ये शहर असल में भी बहुत खूबसूरत है और यहां घूमने के लिए आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

विज्ञापन
know about Stree 2 city Chanderi in madhya pradesh plan two days trip of chanderi in budget
असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत है स्त्री 2 का चंदेरी शहर - फोटो : Amar Ujala

Stree 2 Chanderi: आजकल श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म के रिलीज होने के 15 दिन बाद भी इसके सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। इस फिल्म में चंदेरी का जिक्र किया गया है। स्त्री और सरकटा की पूरी कहानी ही चंदेरी की है।



भले ही स्त्री और सरकटा की कहानी काल्पनिक है लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंदेरी जगह काल्पनिक नहीं है। ये एतिहासिक शहर मध्य प्रदेश में है। चंदेरी शहर पहाड़ियों, झीलों और जंगल से घिरा है। इसके साथ-साथ यहां की चंदेरी साड़ियां और ऐतिहासिक स्मारक भी काफी प्रसिद्ध है। यहां का हर स्थान इतिहास प्रेमियों, कला प्रेमियों और साड़ियों के शौकीनों के लिए एक आदर्श गंतव्य है।

चंदेरी को भारतीय इतिहास, संस्कृति और कला का धरोहर स्थल माना जाता है। यहां हर साल विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सवों का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय और बाहरी पर्यटक हिस्सा लेते हैं।  अगर आप चाहें तो यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां घूमने के लिए दो से तीन दिन काफी हैं। इस लेख में हम आपको चंदेरी के इतिहास के साथ-साथ यहां जाने की योजना बनाने का तरीका बताएंगे। 

know about Stree 2 city Chanderi in madhya pradesh plan two days trip of chanderi in budget
असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत है स्त्री 2 का चंदेरी शहर - फोटो : instagram
जानें चंदेरी का इतिहास

चंदेरी का इतिहास काफी प्राचीन है। ये शहर कई महान शासकों और साम्राज्यों का साक्षी रहा है। यह स्थान मालवा के परमार राजाओं, चंदेलों और बाद में दिल्ली सल्तनत, मालवा सुल्तानों और मुगलों के शासन के अधीन रहा है। इतिहास की मानें तो चंदेरी पर गुप्त, प्रतिहार, गुलाम, तुगलक, खिलजी, अफगान, गौरी, राजपूत और सिंधिया वंश ने शासन किया है। राणा सांगा ने इस खूबसूरत जिले को महमूद खिलजी से जीता था।

जब सभी प्रदेशों पर मुगल शासक बाबर का आधिपत्य था तब उस वक्त 1527 में एक राजपूत राजा मेदिनी राय ने चंदेरी पर अपनी पताका लहराई। इसके बाद इसके शासन की बागडोर जाट पूरनमल के हाथों में गई। सबसे आखिर में शेरशाह ने छल से पूरनमल  को हराकर कत्लेआम किया और इस चंदेरी के किले पर कब्जा अपना राज स्थापित किया। इस जिले में घूमने की कई जगहें भी हैं, जिनके बारे में यहां हम बताने जा रहे हैं। 
know about Stree 2 city Chanderi in madhya pradesh plan two days trip of chanderi in budget
असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत है स्त्री 2 का चंदेरी शहर - फोटो : instagram

चंदेरी का किला

चंदेरी में अनेक किले, महल और मस्जिदें हैं, जिनमें से चंदेरी किला सबसे प्रमुख है। यह किला बुंदेलखंड के राजाओं द्वारा बनाया गया था और यह शहर की पहाड़ियों पर स्थित है। इस किले का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था और यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। किले से चंदेरी शहर का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Stree 2 city Chanderi in madhya pradesh plan two days trip of chanderi in budget
असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत है स्त्री 2 का चंदेरी शहर - फोटो : instagram

कटी घाटी गेट

इस दरवाजे को स्त्री फिल्म में दिखाया गया है। इसी दरवाजे से चंदेरी में एंट्री होती है। इसे चंदेरी के किले की पहाड़ियों में काट कर बनाया गया है। इस 10 मीटर ऊंचे और 25 मीटर चौड़ें दरवाजे को सिर्फ एक रात में तैयार किया गया था। इस भव्य दरवाजे में देवनागरी और नश्क लीपियों में शिलालेख भी मिलते हैं

विज्ञापन
know about Stree 2 city Chanderi in madhya pradesh plan two days trip of chanderi in budget
असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत है स्त्री 2 का चंदेरी शहर - फोटो : instagram

जामा मस्जिद

चंदेरी जिले में स्थित ये मस्जिद 13वीं शताब्दी में बनाई गई थी और अपनी वास्तुकला और डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है। ये भारत की इकलौती बिना मीनार वाली मस्जिद है। यहां के गुंबद और लंबी वीथिका काफी सुंदर है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed