{"_id":"5c35ce52bdec225700509844","slug":"know-about-kumbh-maha-kumbh-and-purna-kumbh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या है कुंभ, महाकुंभ और अर्धकुंभ? भारत में कहां लगता है कौन-सा कुंभ","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
क्या है कुंभ, महाकुंभ और अर्धकुंभ? भारत में कहां लगता है कौन-सा कुंभ
क्या आपको पता है भारत में कितने तरह का कुंभ लगता है और कहां-कहां लगता है? इस आर्टिकल में हम आपको कुंभ के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। दरअसल, प्रयागराज में होने वाले कुंभ 2019 की शुरुआत में अब सात ही दिन बचे हैं। हिंदू धर्म का यह सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। कुंभ मेला 3 मार्च तक चलेगा। इस धार्मिक मेले में भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों से श्रद्धालु आएंगे। मान्यता है कि कुंभ मेले में स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप कट जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइये जानते हैं कौन-से हैं ये तीन तरह के कुंभ
2 of 5
प्रयागराज कुंभ 2019
प्रयागराज गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पावन तट पर बसा है। यहीं इस बार कुंभ मेला लग रहा है। भारतीय परंपरा के हिसाब से कुंभ हिंदू धर्म का सबसे पुराना और पवित्र धार्मिक मेला है। भारत में तीन तरह के कुंभ लगते हैं। ये कुंभ, महाकुंभ और अर्धकुंभ हैं। कुंभ का अर्थ घड़ा होता है। कुंभ मेले का संबंध समुद्र मंथन के दौरान अंत में निकले अमृत कलश से जुड़ा है। मान्यता है कि देवता-असुर जब अमृत कलश को एक दूसरे से छीन रह थे तब उसकी कुछ बूंदें धरती की तीन नदियों में गिरी थीं। तभी से कुंभ का आयोजन हो रहा है।
3 of 5
प्रयागराज कुंभ 2019
सबसे पहले महाकुंभ के बारे में जानते हैं। महाकुंभ 144 साल में सिर्फ एक ही बार लगता है। महाकुंभ का आयोजन इलाहाबाद में होता है। महाकुंभ 12 पूर्ण कुंभ के बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Prayagraj Kumbh 2019
महाकुंभ के बाद आता है पूर्णकुंभ। पूर्णकुंभ 12 साल में एक बार लगता है। पूर्णकुंभ भारत में चार स्थानों पर लगता है। ये स्थान प्रयागराज हरिद्वार, नासिक और उज्जैन हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कुंभ मेला
अर्धकुंभ छह साल में एक बार होता है। यह भारत में सिर्फ दो जगहों हरिद्वार और प्रयागराज में लगता है।अर्ध का अर्थ आधा होता है। हरिद्वार और प्रयाग में दो कुंभ पर्वों के बीच छह वर्ष के अंतराल में अर्धकुंभ लगता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।