फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kerala Tour Guide: लजीज़ खान-पान और प्रकृति की खूबसरती है केरल की पहचान, न्यू इयर के लिए कर सकते हैं प्लान

Thu, 08 Dec 2022 01:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Dec 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
kerala tour guide know where to go and famous dishes
केरल पर्यटकों की पसंद - फोटो : Pixabay

दक्षिण के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक केरल, पर्यटकों का हमेशा से खास पसंद रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य और लजीज़ खान-पान इसे और भी खास बनाती है। केरल के खान-पान के तरीकों की छवि उत्तरी भारत के कई होटलों में भी दिख जाती है, जिससे यह साफ स्पष्ट होता है कि लोगों के लिए यह बेहद पसंदीदा रहा है। अगर आप क्रिसमस और न्यू इयर के दौरान दक्षिण के राज्यों में घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो केरल को इस सूची में जरूर शामिल किया जाना चाहिए। यहां की अलौलिक प्राकृतिक सुंदरता हमेशा के लिए आपके मन-मस्तिष्क में रम जाएगी। 



केरल का शाब्दिक अर्थ है- केरा और आलय, इस मलयालम शब्द का अर्थ होता है- नारियल की धरती। असल में केरल में नारियल की पैदावार काफी अधिक होती है, यहां के नारियल अन्य राज्यों तक भी भेजे जाते हैं। सी फूड व्यंजनों के लिए केरल हमेशा से यहां आने वाले लोगों के लिए पसंद का केंद्र रहा है।

आइए दिल्ली से केरल की यात्रा पर चलते हैं और इस खूबसूरत राज्य के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

kerala tour guide know where to go and famous dishes
केरल की यात्रा - फोटो : Pixabay

दिल्ली से केरल की यात्रा

दिल्ली से केरल अनुमानित 2650 किमी दूरी पर है, आप रेलवे या फिर विमान, दोनों माध्यमों से यहां की यात्रा कर सकते हैं। विमान से केरल जाने में करीब 3 घंटे और जबकि ट्रेन से 48-50 घंटे लग सकते हैं। त्रिवेंद्रम, पर्यटन स्थल का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। छुट्टियों के दिनों में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है, ऐसे में करीब एक महीने पहले होटल और यातायात की बुकिंग करा लेना बेहतर होता है।

kerala tour guide know where to go and famous dishes
केरल की सांस्कृतिक समृद्धि - फोटो : pixabay

केरल में घूमने वाली जगहें

समुद्र, झील और हरियाली के लिए केरल पर्यटकों के लिए काफी पसंदीदा रहा है। कोच्चि से करीब 56 किलोमीटर दूर कुमारकोम, मैंग्रोव जंगल, पन्ना हरे धान के खेतों और नारियल के पेड़ों से भरा केरल आपको यकीनन काफी पसंद आएगा। कोवलम यहां के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है जो अपने खूबसूरत समुद्र तट के लिए जाना जाता है। लाइटहाउस और हवाह बीच पर आपको जरूर घूमना चाहिए। मुन्नार, नवविवाहित जोड़ों के लिए काफी आकर्षण वाली जगह रही है।

केरल हरियाली और जंगलों से हरा भरा रहा है, यहां की यात्रा और शांति का अनुभव कराने में काफी मददगार हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kerala tour guide know where to go and famous dishes
केरल की पसंदीदा खान-पान - फोटो : pixabay

खान-पान के लिए मशहूर

केरल में आपको खाने-पीने की कई लाजवाब चीजें आसानी से मिल जाएंगी। समुद्री इलाका होने के लिए यहां के सी-फूड व्यंजन आपको काफी पसंद आएंगे। यहां के नाश्ते देश के लगभग सभी हिस्सों में पसंद किए जाते रहे हैं। अप्पम, इडली, डोसा और नारियल की चटनी का स्वाद मन में लंबे समय तक बसा रह जाता है।

यहां की मंदी बिरयानी की काफी चर्चा रहती है। इसे बनाने का तरीका और स्वाद दोनों काफी जबरदस्त हैं। इसे जमीन खोदकर गड्ढे में रखकर तैयार किया जाता है। पारंपरिक तौर पर केरल में ज्यादातर पारंपरिक खाद्य पदार्थ मिट्टी के बर्तनों में तैयार किए जाते हैं जो इसके स्वाद को काफी ज्यादा बढ़ा देते हैं।

इस बार नए साल पर केरल जाने का प्लान कर सकते हैं, यकीनन यह आपके लिए काफी यादगार होने वाला ट्रिप हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed