फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: मई में चार धाम की यात्रा कराएगी रेलवे, जान लें इस शानदार टूर पैकेज का किराया

Thu, 28 Apr 2022 03:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 28 Apr 2022 03:03 PM IST
विज्ञापन
Irctc Tour Package Char Dham Yatra In Affordable Price know Full details in Hindi
चार धाम यात्रा आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : self

भारत में कई धार्मिक स्थल हैं, जिनकी महिमा विदेशों तक मशहूर है। इन्हीं धार्मिक स्थलों में चार धाम का विशेष महत्व है। हर भक्त चार धाम की यात्रा एक बार जरूर करने की इच्छा रखता है। गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चार धाम की यात्रा के लिए यह सही मौका है। परिवार के साथ चार धाम तीर्थ पर जाना बहुत ही रोमांचक और यादगार बन जाएगा। बता दें कि चार धाम यात्रा गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं। वहीं जब चारों धाम की यात्रा पर निकलें तो कई और प्रसिद्ध तीर्थों के दर्शन का भी लुत्फ उठा सकते हैं। भारतीय रेलवे चारों धाम की यात्रा के लिए एक अच्छा ऑफर ले कर आई है। आईआरसीटीसी भारत भ्रमण के लिए समय समय पर टूर पैकेज लाती है, जिसमें एक तय राशि में आपको कई सारे पर्यटन स्थलों को घुमाया जाता है। इस बार भारतीय रेलवे यात्रियों को चार धाम की यात्रा पर ले जा रही है। अगली स्लाइड्स में आईआरसीटीसी के चार धाम टूर पैकेज के बारे में जानिए।

Irctc Tour Package Char Dham Yatra In Affordable Price know Full details in Hindi
चार धाम यात्रा आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : istock

भारतीय रेलवे का टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी यात्रियों को चार धाम के दर्शन कराने के लिए खास टूर पैकेज लेकर आई है। इस चार धाम टूर पैकेज में आपको कई सारे तीर्थों के दर्शन का मौका मिलेगा। यात्रियों को एक तय रकम में यात्रा के दौरान रहने, खाने-पीने और ट्रैवल के लिए बस-गाड़ी की सुविधा भी मिलेगी।

कब से शुरू होगी रेलवे की चार धाम यात्रा

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज का नाम Char Dham Yatra Ex Nagpur है। इस पैकेज के तहत यात्रा मई से शुरू होगी। यात्री 14 मई 2022 से चार धाम की यात्रा पर जा सकेंगे।

Irctc Tour Package Char Dham Yatra In Affordable Price know Full details in Hindi
चार धाम यात्रा आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : अमर उजाला

चार धाम यात्रा टूर पैकेज में शामिल जगहें

भक्तों को गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के साथ ही गुप्तकाशी, बरकोट, हरिद्वार, जानकी चट्टी, सोनप्रयाग, उत्तरकाशी आदि खूबसूरत और धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा की शुरुआत दिल्ली और नागपुर से होगी। नागपुर से यात्री फ्लाइट के जरिए दिल्ली आएंगे। दिल्ली से हरिद्वार के लिए ट्रेन रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irctc Tour Package Char Dham Yatra In Affordable Price know Full details in Hindi
चार धाम यात्रा आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : अमर उजाला

कितने दिन की चार धाम यात्रा टूर

रेलवे का चार धाम यात्रा टूर पैकेज 11 दिन और 12 रात का है, जो 14 मई से शुरू होगा और 25 मई को खत्म होगा।

विज्ञापन
Irctc Tour Package Char Dham Yatra In Affordable Price know Full details in Hindi
चार धाम यात्रा आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी की सुविधाएं

यात्रा के दौरान रेलवे धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को बस और गाड़ी उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा प्रतिदिन नाश्ता और डिनर की भी सुविधा मिलेगी। यात्रा के पड़ावों पर ठहरने के लिए होटल में कमरे की व्यवस्था की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed