बीते साल से कोरोना महामारी के दंश ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। ऐसे में देश दुनिया में घूमने वाले लाखों लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कोरोना महामारी के दौरान रेलवे के परिचालन पर रोक लगा दी थी। हालांकि स्थिति थोड़ी सामान्य होने के बाद उसने दोबारा ट्रेन्स के परिचालन की शुरुआत की। रेल सुविधाओं को दोबारा शुरू करते वक्त एहतियात बरतने के लिए ट्रेन्स में यात्रियों को सर्व किए जाने वाले खाने पर रोक लगा दिया गया था, ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। अब कोरोना वायरस की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। इसी को देखते हुए आईआरसीटीसी 18 महीनों के बाद दोबारा ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खाना सर्व करने का फैसला लेने वाला है। इस फैसले से एक बड़ा फायदा घूमने फिरने वाले लोगों को होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
रेलवे ऑन बोर्ड कैटरिंग सर्विस को दोबारा करने जा रहा है चालू, लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 23 Oct 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन