फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर कम पैसों में चाहते हैं घूमना, तो कुछ ऐसे कर सकते हैं प्लानिंग

Thu, 21 Oct 2021 10:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Oct 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
If you want to trip in less money then you can do some planning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हम जब भी घूमने का प्लान बनाते हैं, तो वहां के बारे में सोचकर हम काफी खुश होते हैं। ऐसे में हम वहां जाने को लेकर कई तरह के काम करते हैं। हम घूमने का प्लान अपने दोस्तों, परिवार या फिर किसी अन्य के साथ बनाते हैं। लेकिन ज्यादातर बार जब हम घूमने का प्लान बनाते हैं, तो हम ये भूल जाते हैं कि वहां कितना खर्चा होगा, क्या सामान हमको रखना है, क्या नहीं रखना है आदि कई ऐसी चीजें हैं जो हम करना भूल जाते हैं, जिस वजह से हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए हम आपको टूर पर जाने से पहले कैसे प्लानिंग करनी है, इसके बारे में बताते हैं।

If you want to trip in less money then you can do some planning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दरअसल, हम जब भी घूमने का प्लान बनाते हैं तो ज्यादातर किसी हिल स्टेशन का ही प्लान करते हैं, क्योंकि वहां हमें प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। आप ऐसा कर सकते हैं कि जब आप घूमने की सोच रहे हैं तो आपको ऑफ सीजन में जाना चाहिए। ऐसा करने से आपको हर जगह कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे। साथ ही ऑफ सीजन में जाने से आपको हिल स्टेशन पर भीड़ भी कम मिल सकती है, जिससे आप वहां काफी आनंद ले सकते हैं। होटल बुक करते समय आप कई वेबसाइट्स देख सकते हैं, ताकि आपको सस्ते और ऑफर वाले होटल मिल जाएं। साथ ही होटल के रिव्यू भी पढ़ने चाहिए।

If you want to trip in less money then you can do some planning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : trip

यही नहीं, आपको होटल बुक करते वक्त चेक इन और चेक आउट यानी समय का बेहद ध्यान रखना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि दो-तीन घंटे की वजह से हमें पूरे एक दिन का किराया भी देना पड़ जाता है। इसलिए समय का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा आप जिस जगह पर घूमने की सोच रहे हैं, वहां के बारे में आपको सबकुछ जानकारी जुटा लेनी चाहिए। उदाहरण के लिए, वहां कौन सी जगहों पर आप घूम सकते हैं, होटल से घूमने वाली जगह कितनी दूर हैं, वहां आप कैसे पहुंचेंगे आदि बातों का पूरा ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to trip in less money then you can do some planning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आप जिस जगह पर घूमने जा रहे हैं, वहां आपको अपनी गाड़ी से जाना चाहिए, टैक्सी करनी चाहिए या फिर बस व ट्रेन आदि से जाना चाहिए। इन बातों का भी आपको ध्यान देना चाहिए। घूमने वाली जगह पर आप टैक्सी की जगह पर बाइक, स्कूटी भी किराए पर ले सकते हैं। इससे आपके कम पैसे खर्च हो सकते हैं। अगर आप घूमने के लिए टैक्सी बुक कर रहे हैं, तो आपको सिर्फ उतने समय के लिए ही टैक्सी बुक करनी चाहिए जब आपको जरूरत हो। ये नहीं कि आप पूरे दिन के लिए टैक्सी बुक कर लें और वो फालतू खड़ी हो और आप उसका किराया भर रहे हो।

विज्ञापन
If you want to trip in less money then you can do some planning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वहीं, आप जिस जगह पर घूमने जा रहे हैं तो वहां के बारे में आप अपने दोस्तों से पूछ सकते हैं, जो लोग वहां पहले जा चुके हो। आप घूमने जा रहे हैं, तो कोशिश करें कि रास्ते के लिए खाना घर से ही बनाकर ले जाए। ऐसा करने से एक तो आपके पैसे बचेंगे और दूसरा बाहर के अनहाइजनिक खाने से आपके शरीर को होने वाला नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा आप जाने से पहले अपनी जरूरत के सारे सामानों की एक लिस्ट बना लें और फिर उसके हिसाब से वो सामान रख लें, ताकि आपको वहां दिक्कत न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed