{"_id":"5d2470a78ebc3e6cac64673d","slug":"irctc-offering-5-days-and-4-nights-andaman-nicobar-tour-package","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंडमान-निकोबार जाने का सपना है अधूरा, रेलवे ने निकाला ये खास टूर पैकेज","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अंडमान-निकोबार जाने का सपना है अधूरा, रेलवे ने निकाला ये खास टूर पैकेज
अगर आपकी भी अंडमान जाने की ख्वाहिश अभी तक अधूरी है तो रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिजम कॉर्पोरेशन ने एक खास पैकेज निकाला है। भारत में जैसे सभी लोग एक बार कश्मीर जरूर घूमने की चाह रखते हैं वैसे ही उनकी लिस्ट में अंडामान रहता है। नीले आसमान के नीचे साफ, सुंदर समुद्र तट पर शांती और न के बराबर प्रदूषण वाली इस जगह पर भला कौन नहीं जाना चाहेगा।
2 of 6
andaman island
इस पैकेज में आप चार रात और पांच दिन अंडमान के खूबसूरत स्पॉट्स पर बिता सकते हैं। यात्रियों को इस ट्रिप के दौरान पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक द्वीप की सैर कराई जाएगी। यहां जाकर आपको यकिनन स्वर्ग से कम नहीं लगेगा। अगर आप इस ट्रिप पर जाने का मन बना रहे हैं तो बता दें यह टूर 15 अगस्त 2019 को शुरू होगा।
3 of 6
andaman island
- फोटो : shutterstock
आईआरसीटीसी के अनुसार, इस टूर की शुरुआत कोलकाता से होगी। कोलकाता से एयर इंडिया की इकॉनमी क्लास से यात्रियों को पोर्ट ब्लेयर ले जाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 23,270 रुपये से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
andaman island
आपको अपनी सुविधा के अनुसार से अपना पैकेज लेना होगा। अगर आप ट्रिपल शेयरिंग ले रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 23,270 रुपये का भुगतान करना होगा। डबल शेयरिंग वालो को 24,040 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
andaman island
- फोटो : shutterstock
अगर यात्रा के दौरान आपके साथ 5-11 साल का बच्चा भी जाता है और आप उसके लिए अलग बेड लेते हैं तो इसके लिए आपको 21740 रुपये अलग से चुकाने होंगे। अगर आप बच्चे के लिए बेड नहीं लेते हैं तो आपको 16440 रुपये देने होंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।