फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: महज इतने रुपये में 9 दिन तक घूमें हिमाचल प्रदेश, मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस भी

Wed, 29 Jan 2020 07:21 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 29 Jan 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
IRCTC Cheapest tour package to visit to Himachal Pradesh with travel insurance
himachal - फोटो : himachal

पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश भारत में महत्वपूवर्ण स्थान रखता है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है और पर्यटकों के लिए यह शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। सालों भर बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने पहुंचते हैं। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का ये खास टूर पैकेज आप ही के लिए है। 9 दिन और 8 रातों के इस टूर पैकेज में आप हिमाचल प्रदेश के शानदार टूरिस्ट प्लेसों का आनंद उठा पाएंगे। आइए, जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से:

IRCTC Cheapest tour package to visit to Himachal Pradesh with travel insurance
Himachal Pradesh - फोटो : Wikimedia

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस टूर पैकेज के तहत यात्री चंडीगढ़, मनाली और शिमला की सैर कर पाएंगे। ‘हिमाचल फैंटसी’ नाम के इस टूर पैकेज की शुरुआत चार फरवरी से होगी। 

IRCTC Cheapest tour package to visit to Himachal Pradesh with travel insurance
Himachal Pradesh - फोटो : Pixa

यात्री हैदराबाद से अपने सफर की शुरुआत कर पाएंगे। पैकेज के तहत चार फरवरी को सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर सभी यात्री तेलंगाना एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में आराम करने के बाद सभी यात्री शिमला के लिए रवाना होंगे। शिमला के बाद सभी मनाली फिर सोलंग वैली घूम पाएंगे। इसके बाद सभी चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Cheapest tour package to visit to Himachal Pradesh with travel insurance
himachal pradesh

इस टूर पैकेज में ट्रेन की यात्रा खर्च के साथ ही दिल्ली, शिमला, चंडीगढ़ और मनाली में एसी कमरों में रुकने की व्यवस्था भी है। इसके अलावा ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा रहेगी। दर्शनीय स्थलों की सैर के लिए एसी बस की व्यवस्था होगी। अतिरिक्त सुविधाओं के लिए यात्रियों को पेड करना होगा। खास बात यह कि इस टूर पैकेज में यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस यानी यात्रा बीमा भी मिलेगा। 

विज्ञापन
IRCTC Cheapest tour package to visit to Himachal Pradesh with travel insurance
himachal - फोटो : himachal
ऑक्युपेंसी थर्ड एसी   स्लीपर क्लास
सिंगल ऑक्युपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 30,465 रुपये 27,365 रुपये
डबल ऑक्युपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 21,580 रुपये 18,480 रुपये
ट्रिपल ऑक्युपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 17,860 रुपये 14,760 रुपये

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed