फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Picnic Day: कब और क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस? जानें पिकनिक का अर्थ और महत्व

Sun, 18 Jun 2023 11:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 18 Jun 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
International Picnic Day 2023 Date Know History Significance and Why It Is Celebrated
International Picnic Day - फोटो : istock

International Picnic Day 2023: पिकनिक का जिक्र होते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। पिकनिक मस्ती मनोरंजन का एक ऐसा साधन है जो हर किसी को उत्साहित कर देता है। अक्सर बचपन की यादों में भी पिकनिक सबसे खूबसूरत लम्हा होता है। लोग परिवार के साथ, दोस्तों संग या स्कूल ट्रिप पर पिकनिक के लिए जाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि पिकनिक प्राकृतिक सुंदरता के बीच मनाते हैं। जिस पिकनिक को लेकर आप इतने उत्साहित रहते हैं क्या आपको पता है कि प्रतिवर्ष एक दिन को पिकनिक डे के तौर पर मनाया जाता है? एक खास दिन पिकनिक डे के तौर पर मनाने की वजह क्या है? किस दिन पिकनिक डे मनाया जाता है? आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस का इतिहास और महत्व।


 

International Picnic Day 2023 Date Know History Significance and Why It Is Celebrated
International Picnic Day - फोटो : pixabay

कब मनाते हैं पिकनिक डे?

दुनियाभर में हर साल 18 जून को अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक डे के तौर पर मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन को मनाने की शुरुआत फ्रांसीसी क्रांति के दौरान हुई। उस दौर में बाहर एक प्रकार का अनौपचारिक भोजन किया जाता था।

International Picnic Day 2023 Date Know History Significance and Why It Is Celebrated
International Picnic Day - फोटो : pexel

क्या है पिकनिक शब्द का अर्थ?

पिकनिक फ्रांसीसी भाषा से लिया गया शब्द है। पिकनिक का अर्थ होता है, प्रकृति के बीच बैठकर भोजन या नाश्ता करना।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Picnic Day 2023 Date Know History Significance and Why It Is Celebrated
फैमिली के साथ पिकनिक - फोटो : Istock

पिकनिक डे का इतिहास

19वीं शताब्दी में इंग्लैंड की पिकनिक मशहूर हुई, जब सामाजिक अवसरों पर खाने की कई चीजों को शामिल किया जाता था। बाद के कुछ वर्षों में पिकनिक राजनीतिक प्रोटेस्ट के दौरान आम लोगों के बीच की गैदरिंग बन गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पुर्तगाल में हुआ पिकनिक को सबसे बड़ी पिकनिक के तौर पर दर्ज किया। उस कार्यक्रम में करीब 20000 लोग शामिल हुए थे।

विज्ञापन
International Picnic Day 2023 Date Know History Significance and Why It Is Celebrated
International Picnic Day - फोटो : pexel

कैसे मनाते हैं पिकनिक डे?

मौजूदा समय में पिकनिक दोस्तों और परिवार व करीबियों के साथ किसी सुंदर और आरामदायक जगह पर जाकर प्राकृतिकता के बीच मस्ती करने से है। पिकनिक को एक छोटी ट्रिप भी कह सकते हैं। इसमें खाने का सामान घर से पैक करके ले जाया जाता है। पार्क में जमीन पर चादर बिछाकर बैठकर पिकनिक का लुत्फ उठाया जाता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed