फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब महिलाओं में बढ़ रहा है इस चीज का क्रेज, सोशल मीडिया का हो रहा है असर

Tue, 12 Mar 2019 09:30 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 12 Mar 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
increase percentage of women in adventure trip
travel

आजकल के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं बल्कि आगे बढ़ती जा रही हैं चाहे वो राजनीति का क्षेत्र हो या फिर खेलकूद का। महिलाएं अब ट्रैवलिंग की दुनिया में भी पुरुषों को पीछे छोड़े जा रही हैं। हाल ही में एक सर्वे के द्वारा यह बात सामने आई है कि युवा महिलाओं में ट्रैवलिंग को लेकर रूचि बढ़ रही है। एडवेंचर ट्रैवलिंग में महिलाओं की ज्यादा रूचि दिख रही है। 

increase percentage of women in adventure trip
travel - फोटो : social media

दरअसल, इंटरनेशनल ट्रैवल कंपनी कॉक्स एंड किंग्स ने एक स्टडी की है जिसमें यह आकड़ा सामने आया है कि एडवेंचर एक्टिविटी के लिए घूमने वाली महिलाओं की संख्या साल 2017 की तुलना में साल 2018 में 32 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या में 9 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

increase percentage of women in adventure trip
travel

यह रिपोर्ट करीब 2 हजार महिलाओं की बुकिंग और इंक्लायरी ट्रेंड के आधार पर तैयार की गई है। इनमें से ज्यादातर महिलाओं की संख्या 70 फीसदी मेट्रो शहर से है बाकी टियर-2 शहरों से महिलाएं आती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
increase percentage of women in adventure trip
travel - फोटो : social media

महिलाओं का मानना है कि एडवेंचर ट्रैवलिंग से उन्हें आजादी का एहसास होता है। ऐसी यात्रा करने वाली महिलाओं में ज्यादातर का जन्म 1980 से 1990 के बीच हुआ है। एडवेंचर ट्रिप पर जाने वाली ज्यादातर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं। 

विज्ञापन
increase percentage of women in adventure trip
travel - फोटो : social media

सर्वे के दौरान यह भी पाया गया कि किलिमंजारो की चढ़ाई, स्टॉक कांगरी की चढ़ाई और आइसलैंड में आइस क्लाइंबिंग जैसे एक्सट्रीम एडवेंचर के प्रति महिलाओं का रुझान कुछ हद तक बढ़ा है। एडवेंचर ट्रैवलिंग के लिए ज्यादातर महिलाएं सोशल मीडिया से प्रभावित हो रही हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed