फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जून-जुलाई में इन 4 जगहों पर जा सकते हैं घूमने, दोस्तों या पार्टनर संग कर सकते हैं एंजॉय

Wed, 16 Jun 2021 11:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Jun 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
In June July you can visit these four places of India with friends or partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी काफी संख्या में यहां सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं, और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से पिछले काफी समय से पर्यटन स्थल बंद हैं, और वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं है। लेकिन अब जब कोरोना के केस घटने लगे हैं, तो कई जगहों पर पाबंदियों में ढील दी गई है। ऐसे में लोग फिर से घूमने के लिए अपनी पसंदीदा जगहों पर जा सकते हैं। वहीं, अब गर्मियों का मौसम चल रहा है, और इस मौसम में लोग प्रकृति के नजारों को देखना पसंद करते हैं, ठंडी जगहों पर समय बिताना चाहते हैं आदि। ऐसे में अगर आप भी पहाड़ों पर सुकून के पल बिताना चाहते हैं, नदी-झरनों में नहाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप जून-जुलाई के महीने में जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

In June July you can visit these four places of India with friends or partner
हिमाचाल प्रदेश में बसा मैकलॉडगंज अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है - फोटो : istock

मैकलॉडगंज

  • हिमाचल प्रदेश में बसा मैकलॉडगंज अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां साल भर सैलानी पहुंचते रहते हैं, और खूब एंजॉय करते हैं। धर्मशाला से मैकलॉडगंज की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है। यहां रहने के लिए अच्छे होटल और घूमने के लिए कई जगह हैं। यहां आप मॉनेस्ट्री जा सकते हैं और थोड़ी सी ट्रैकिंग करके कैम्पटी फॉल भी जा सकते हैं, जहां के ठंडे-ठंडे पानी में नहाने का मजा सबसे अलग अनुभव देता है। 
In June July you can visit these four places of India with friends or partner
sikkim - फोटो : istock

सिक्किम

  • आप सिक्किम जा सकते हैं, क्योंकि उत्तर-पूर् के सभी सात राज्यों में से सिक्किम काफी लोकप्रिय है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आप नाथु ला, इंडो-चाइना बॉर्डर और रुमटेक मॉनेस्ट्री का अद्भुत नजारा देख सकेंगे। यही नहीं, आप यहां लाचुंघ और युमथांग घाटी के अलावा तीस्ता नदी पर भी राफ्टिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
In June July you can visit these four places of India with friends or partner
Christ Church, Shimla - फोटो : istock

शिमला

  • जून-जुलाई के महीने में आप शिमला का रुख भी कर सकते हैं। यहां आप मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, कुफरी, चैल, नारकंडा, ताता पानी और मॉल रोड में स्थित लोकल मार्किट जा सकते हैं। इसके अलावा आप ऊंची पहाड़ी पर स्थित जाखू मंदिर भी जा सकते हैं, जहां हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन आप कर सकते हैं। वहीं, शिमला समझौते वाली जगह यानी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी भी आप जा सकते हैं।
विज्ञापन
In June July you can visit these four places of India with friends or partner
meghalaya - फोटो : social media

मेघालय

  • हर साल देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक मेघालय पहुंचते हैं। मेघालय की बारिश देखने का नजारा अपने आप में बेहद खास अनुभव कराता है। एशिया का सबसे साफ-सुथरा गांव मॉलिंनॉन्ग और पृथ्वी का सबसे गीला रहने वाला इलाका मॉसिनराम भी इसी जगह पर स्थित है। यहां प्रकृति के कई अद्भुत नजारे हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed