फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 ऐसी खूबसूरत जगह जहां लड़कियां बेधड़क कर सकती हैं अकेले यात्रा

Tue, 12 Nov 2019 04:32 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 12 Nov 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
top 5 safe places for women to travel alone in India

यूं तो छुट्टियां बिताने अगर परिवार या दोस्तों के साथ जाएं तो मजा दोगुना हो जाता है लेकिन दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अकेले घूमने का भी शौक रखते हैं। अब मुख्य बात ये है कि पुरुष तो मस्ती में अकेले घूमने निकल जाते हैं लेकिन महिलाओं को हर चीज का ध्यान रखते हुए प्लानिंग करनी पड़ती है। महिलाओं के मामले में खासतौर पर सुरक्षा अहम मुद्दा होता है। लेकिन चिंता ना करें, इस दुनिया कई ऐसी जगह भी हैं जहां महिलाएं बेधड़क और चिंतामुक्त होकर अकेले घूमने का सपना पूरा कर सकती हैं। आगे की स्लाइड्स में  जाने इन जगह के विषय में। 



 

top 5 safe places for women to travel alone in India
दार्जलिंग 
कंचनजंगा पहाड़ की खूबसूरती, घने जंगल, मिरिक लेक, टॉय ट्रेन का मस्ती भरा सफर, लॉयड बोटैनिकल गार्डन में संजोकर रखे गए दुर्लभ प्रजाति के पौधे और विलुप्त होने के कगार पर आ चुके हिमालय की प्रजाति के जानवर। दार्जलिंग में ऐसा बहुत कुछ है जो आपका अनुभव बेहतरीन बना देगा। जहां तक सेफ्टी की बात है तो यहां अकेले घूमने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।

 
top 5 safe places for women to travel alone in India
ऋषिकेश 
ऋषिकेश को गढ़वाल हिमालय के मुख्य द्वार और दुनिया के योग कैपिटल के रूप में भी जाना जाता है। दुनियाभर के टूरिस्ट्स योग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैवलिंग का मजा लेने के लिए ऋषिकेश आना पसंद करते हैं। अगर आप अकेली घूमने की प्लानिंग कर रही हैं तो ऋषिकेश जा सकती हैं जो जहां पहुंचकर आपको अडवेंचर के साथ-साथ स्पिरिचुअल अनुभूति का भी अहसास होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 safe places for women to travel alone in India
पुडुचेरी
पुडुचेरी कई सालों तक फ्रांस का उपनिवेश रहा है और इस वजह से पूरे शहर को सिस्टमैटिक प्लानिंग के साथ फ्रेंच स्टाइल में बनाया गया है। यहां कई फ्रेंच कॉलोनियां भी हैं। घूमने वाली जगहों की बात करें तो यहां कई चर्च और मंदिर भी हैं। बीच की बात किए बिना पुडुचेरी का सफर पूरा हो ही नहीं सकता तो हम आपको बता दें कि पुडुचेरी के बीच गोवा की तरह भीड़भाड़ वाले नहीं बल्कि शांत हैं। शांति की तलाश में हैं तो जरूर जाएं और महिलाएं बेहिचक बिना किसी फिक्र के घूम सकती हैं। 

 
विज्ञापन
top 5 safe places for women to travel alone in India
जयपुर 
जयपुर सुरक्षा के लिहाज से अकेले ट्रैवल करने वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए बिल्कुल सेफ डेस्टिनेशन है। जयपुर जाएं तो हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गल्ताजी, गोविंद देव जी मंदिर, गढ़ गणेश मंदिर, सांघीजी जैन मंदिर जैसी जगह घूम सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed