फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hitchhiking: कम बजट में वर्ल्ड टूर, लेकिन रिस्क से नहीं है दूर

Tue, 24 Jan 2023 04:18 PM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Tue, 24 Jan 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
Hitchhiking: budget friendly but risk is certainly
सुरक्षित हिचहाइकिंग के लिए सतर्कता रखिये

राजकपूर साहब ने एक गाने और 3 घंटे की फिल्म में 'अराउंड द वर्ल्ड इन 8 डॉलर्स' की सिफारिश की थी जिसे सबसे ज्यादा सीरियसली हिचहाइकिंग करने वालों ने ही लिया। हिचहाइकिंग यानी लिफ्ट ले लेकर यात्रा करना। हाल ही में आपने कई यूट्यूब चैनलों पर देशी-विदेशी कई लोगों को इसका उपयोग करते देखा होगा। इस प्रक्रिया में लिफ्ट लेने वाले से ज्यादा कई बार लिफ्ट देने वालों की हिचक सामने आती है। हिचहाइकिंग कितनी सुरक्षित है और कितनी नहीं, यह बात भी लम्बे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। 


कुछ समय गायब रहने के बाद, अब फिर से हिचहाइकिंग भ्रमण और यात्रा की दुनिया में एक ऐसा तरीका बनता जा रहा है जिसे खासतौर पर युवा बड़ी संख्या में अपना रहे हैं। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। 8 डॉलर्स तो नहीं लेकिन इस तरीके से यात्रा के कुल बजट का बड़ा खर्च बच जरूर जाता है। यही कारण है देश-विदेश हर जगह हिचहाइकर्स आपको सड़क पर लिफ्ट मांगते नजर आ जाएंगे लेकिन क्या यात्रा का यह तरीका जितना पैसा बचाता है, उतना ही रिस्क भी कम करता है? जानिए करीब से। 

Hitchhiking: budget friendly but risk is certainly
लम्बी दूरियों में भी आम है हिचहाइकिंग

नया नहीं है यह तरीका 

हिचहाइकिंग कोई नई चीज नहीं है। यह सालों से चलन में है और सबसे ज्यादा इसका उपयोग फिल्मों में किया गया है। अंगूठा दिखा कर कार या अन्य वाहन में लिफ्ट लेते हीरो और हीरोइन और फिर हीरोइन को देखकर जल्दी वाहन रोकते चालक, बहुत आम दृश्य रहा है, जिसे बॉलीवुड-हॉलीवुड हर जगह अपनाया गया है। आम जीवन में भी लम्बे रास्तों पर, काँधे पर बैग टाँगे लोग इस तरीके से लिफ्ट मांगते दिख जाते हैं। कई व्लॉगर्स और ब्लॉगर्स तो इसी तरह से पूरी यात्रा करते दिख जायेंगे, चाहे देश हो या विदेश। 1950 के दौरान ऐसे ही एक हिचहाइकर का किस्सा लोगों के सामने आया था जब उसने करीब 2,500 मील का सफर हिचहाइकिंग के जरिये पूरा कर डाला था। इस बंदे का नाम था पीट कोल्टनाओ और यात्रा के दौरान उसके द्वारा लिखे पोस्टकार्ड बाद में ट्रांसपोर्ट के इतिहास का अनमोल हिस्सा बन गए। 

Hitchhiking: budget friendly but risk is certainly
कई दुर्घटनाओं ने लोगों को डराया भी - फोटो : getty images

बनने लगा खतरा

फिर एक समय ऐसा भी आया जब हिचहाइकिंग को लेकर लोगों के मन में शंका पनपने लगी। खासकर युवतियों और महिलाओं के मामले में। कुछ लोगों के साथ खराब अनुभव जुड़े और इनमें यात्रा करने वाले और लिफ्ट देने वाले दोनों ही तरह के लोग शामिल थे। लूटपाट, चोरी और छेड़छाड़ से लेकर रेप तक के केस सामने आये। धीरे धीरे हिचहाइकिंग का तरीका कम होने लगा। लोग अनजान लोगों को लिफ्ट देने में भी डरने लगे। एक कारण यह भी था कि ज्यादातर लोग खुद के वाहन भी खरीदने लगे। यात्राओं के लिए साधनों की सुविधा बढ़ने लगी और हिचहाइकिंग कम होने लगी लेकिन पिछले कुछ सालों से यह ट्रेंड फिर से बढ़ने लगा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Hitchhiking: budget friendly but risk is certainly
शाम या रात में सफर से बचें - फोटो : pixabay

कुछ बातों का ध्यान रखना है जरूरी 

माउंटेन ट्रैकर नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले वरुण वागीश देश-विदेश में कई जगह ट्रेवल कर चुके हैं और हिचहाइकिंग के जरिये ये कई बार यात्रा पूरी करते हैं। ऐसे देशों में भी जहाँ भाषा और परिवेश बहुत अलग होता है। ज्यादातर जगहों पर कोई दिक्कत नहीं आती लेकिन हां सावधानियां रखनी पड़ती हैं। ऐसी कुछ सावधानियां हैं-
 
समय का रखें ख्याल 

यह सबसे खास बात है। ज्यादातर हिचहाइकर्स इस बात का ध्यान रखते हैं कि वे दिनभर में ही सफर पूरा करके रात को आराम की जगह ढूंढ लें। रात में सफर करना खतरनाक भी हो सकता है और थकाने वाला भी। इस समय रास्ते पहचानने में दिक्कत भी हो सकती है और आपको मदद के लिए भी कोई नहीं मिलता। इसलिए हमेशा दिन के उजाले में ही हिचहाइकिंग का विकल्प अपनाएं, चाहे आप पुरुष हों या महिला। 
 

विज्ञापन
Hitchhiking: budget friendly but risk is certainly
गंतव्य की सारी जानकारी अवश्य रखें - फोटो : Pixabay

जगह भी रखती है मायने 

हालाँकि कुछ देशों में हिचहाइकिंग बहुत सुरक्षित भी है और यहां आसानी से लोग लिफ्ट देते भी हैं लेकिन कुछ देशों में, कुछ जगहों पर इसे बैन भी किया गया है। इसलिए हिचहाइकिंग का ऑप्शन चुनने से पहले उस देश के बारे में पूरी जानकारी जरूर इकट्ठी करें। हर देश में कोई एक जगह या इलाका ऐसा होता है जहाँ लूटपाट जैसी घटनाएं अधिक होती हैं या जो सुनसान होता है। ऐसी किसी भी जगह के बारे में उस शहर में जाते ही जानकारी हासिल करें और उस जगह के स्थानीय प्रशासन व पुलिस के नंबर आदि अपडेट रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed