फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवस 2024: भारत के अलावा इन देशों में बोली जाती है हिंदी, घूमने जाएंगे तो नहीं आएगी समस्या

Sat, 14 Sep 2024 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 14 Sep 2024 09:28 AM IST
सार

इस लेख में विश्व के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताया जा रहा है, जहां हिंदी बोलने वाले लोग रहते हैं और आपको एयरपोर्ट से टैक्सी बुक करने से लेकर होटल में कमरा लेने या विदेशी जगहों पर घूमने आदि में भाषा की बाधा नहीं आती है।

विज्ञापन
Hindi Diwas 2024 Hindi speaking countries in world Other Than India
हिंदी दिवस - फोटो : amar ujala

Hindi Diwas 2024: भारत एक हिंदी भाषी देश है, जहां अधिकतर नागरिक हिंदी में बात करते हैं। हालांकि अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव के कारण हिंदुस्तान में भी हिंदी भाषा का उपयोग कम होने लगा है। हिंदी भाषा के महत्व को समझने और प्रचारित करने के उद्देश्य से भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। 



हिंदी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत के अलावा विदेशों में भी हिंदी में बात  करने वाले लोग मिल जाते हैं। जब भारतीय घूमने या काम के सिलसिले में विदेश जाते हैं तो वह किसी हिंदी भाषी से मिलने पर उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें महसूस होता है कि पराए मुल्क में उनके देश का कोई है।

हिंदी विश्व भर में बसे हिंदुस्तानियों को एक सूत्र में बांधता है, वह भले ही नागरिकता से नहीं लेकिन मन से हिंदुस्तानी होते हैं। ऐसे में अगर  आप किसी ऐसे देश की यात्रा पर जाते हैं जहां आप हिंदी बोलने वाले लोगों से मिल सकें या जहां हिंदी भाषा का उपयोग होता है, तो आपका सफर आसान बन सकता है।

इस लेख में विश्व के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताया जा रहा है, जहां हिंदी बोलने वाले लोग रहते हैं और आपको एयरपोर्ट से टैक्सी बुक करने से लेकर होटल में कमरा लेने या विदेशी जगहों पर घूमने आदि में भाषा की बाधा नहीं आती है।

Hindi Diwas 2024 Hindi speaking countries in world Other Than India
Nepal - फोटो : Istock

नेपाल

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में लोग बेधड़क हिंदी बोलते हैं। भारत से सटे इस देश में आपको हर जगह हिंदी भाषी लोग मिल जाएंगे। वैसे तो नेपाल की आधिकारिक भाषा नेपाली है लेकिन यहां आसानी से मैथिली, भोजपुरी और हिंदी बोलने वाले लोग मिल जाते हैं। अगर आप ऐसी विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं, जहां भाषायी ज्ञान बाधा न बने तो नेपाल जाने और वहां ठहरने में परेशानी नहीं आएगी।

Hindi Diwas 2024 Hindi speaking countries in world Other Than India
फिजी - फोटो : instagram

फिजी

हिंदी भाषी देशों में एक खूबसूरत द्वीप फिजी भी शामिल है, जोकि दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में स्थित है। फिजी द्वीप पर हिंदी  को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है। यहां उत्तर पूर्वी भारत के लोग बसे हैं जो बखूबी हिंदी बोलना जानते हैं। अगर आप फिजी ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो वहां धड़ल्ले से हिंदी भाषा में बात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Diwas 2024 Hindi speaking countries in world Other Than India
बांग्लादेश - फोटो : instagram

बांग्लादेश

भारत से सटे बांग्लादेश में हिंदी भाषा के जानकार लोग मिल जाएंगे। इसका एक कारण यह भी है कि सालों पहले बांग्लादेश भारत का ही अंग था। बाद में बांग्लादेश स्वतंत्र राष्ट्र बन गया। बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा बांग्ला है लेकिन यहां हिंदी और अंग्रेजी बोलने वाले लोग भी काफी हैं। ऐसे में अगर आप बांग्लादेश जाना चाहते हैं तो हिंदी भाषा को समझने और जानने वाले लोगों से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन
Hindi Diwas 2024 Hindi speaking countries in world Other Than India
पाकिस्तान - फोटो : instagram

पाकिस्तान

1947 से पहले  भारत और पाकिस्तान एक ही देश का हिस्सा थे। हालांकि विभाजन के बाद हिंदुस्तान से अलग होकर पाकिस्तान देश बना। इसलिए पाकिस्तान में कई ऐसे मुस्लिम परिवार रहते हैं जो विभाजन के बाद भारत छोड़कर सीमा पार चले गए। इन लोगों को हिंदी बोलना भी आता है। हालांकि पाकिस्तान की आधिकारिक भाषाएं अंग्रेजी और उर्दू है लेकिन यहां पंजाबी, हिंदी, पास्तो और  बलूची भाषाएं भी बोली जाती हैं। अगर आप किसी काम से पाकिस्तान जा रहे हैं तो भी आसानी से आपकी हिंदी को वहां के लोग समझ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed