फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Vilas: लग्जरी होटल जैसा है गंगा विलास रिवर क्रूज, जानें इसका किराया, रूट और सफर की पूरी डिटेल

Fri, 13 Jan 2023 01:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 13 Jan 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
Ganga Vilas Cruise Online Ticket Price Booking Process Route Map MV Ganga Vilas Cruise Luxury Journey Photos
गंगा विलास क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

Ganga Vilas Cruise Online Ticket Price : दुनिया के सबसे लंबे क्रूज एमवी गंगा विलास आज अपने पहले सफर पर रवाना हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमवी गंगा विलास रिवर क्रूज को हरी झंडी दिखाई है। यह क्रूज अपने आप में ही चलता फिरता लग्जरी होटल जैसा है। गंगा विलास क्रूज की सैर लगभग 51 दिन की होगी, जिसमें करीब 3200 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। क्रूज के पहले सफर पर 32 यात्री रवाना हुए हैं। ये यात्रा स्विट्जरलैंड के हैं। क्रूज में सवार यात्रियों को 50 पर्यटन स्थलों के साथ ही 27 अलग अलग नदी प्रणालियों की सैर करने को मिलेगी। गंगा विलास क्रूज यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही अपने आप में एक पर्यटन माध्यम की तरह है। क्रूज कई लग्जरी सुविधाओं से लैस है और गंगा विलास क्रूज में कोई भी सफर का लुत्फ उठा सकता है। अगर आप दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज की यात्रा करना चाहते हैं तो यहां एमवी गंगा विलास क्रूज के बारे में सभी जानकारी दी जा रही हैं। गंगा विलास क्रूज का टिकट कितने का है? क्रूज पर सफर के लिए टिकट बुकिंग का क्या प्रक्रिया है? गंगा विलास क्रूज में क्या सुविधाएं मिलेंगी और क्रूज अंदर से देखने में कैसा है? गंगा विलास क्रूज का सफर कहां से शुरू होगा और कहां खत्म होगा?


आइए जानते हैं एमवी गंगा विलास क्रूज का पूरा जानकारी।

Ganga Vilas Cruise Online Ticket Price Booking Process Route Map MV Ganga Vilas Cruise Luxury Journey Photos
एमवी गंगा विलास रिवर क्रूज - फोटो : Twitter

एमवी गंगा विलास का रूट

गंगा विलास रिवर क्रूज का सफर कोलकाता से शुरू हुआ है। पिछले महीने कोलकाता से क्रूज रवाना हुआ था, जो कि 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रामनगर पोर्ट पहुंचा है। यहां से बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक का सफर करेगा। क्रूज अपने गंतव्य तक 1 मार्च 2023 कर पहुंच सकता है।

Ganga Vilas Cruise Online Ticket Price Booking Process Route Map MV Ganga Vilas Cruise Luxury Journey Photos
गंगा विलास क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

इन जगहों की सैर कराएगा गंगा विलास क्रूज

क्रूज अपने गंतव्य तक पहुंचने में लगभग दो महीने यानी 51 दिन का समय लेगा, जिसमें 50 पर्यटन स्थलों को कवर किया जाएगा। यात्रियों को भारत से बांग्लादेश तक 27 नदियों से गुजरना होगा। इस दौरान पर्यटक कई विश्व धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों को घूम सकेंगे। उन्हें बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी शहर घूमने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Vilas Cruise Online Ticket Price Booking Process Route Map MV Ganga Vilas Cruise Luxury Journey Photos
एमवी गंगा विलास रिवर क्रूज - फोटो : Twitter

इन धार्मिक स्थलों की सैर कर सकेंगे गंगा विलास के यात्री

एमवी गंगा विलास से यात्रा कर रहे लोग कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जगहों को भी घूम पाएंगे। वाराणसी में गंगा आरती, सारनाथ के दर्शन करने का मौका मिलेगा। मायोंग को घूमते हुए सबसे बड़ी नदी द्वीप माजुली की भी कवर कर पाएंगे। बिहार के स्कूल ऑफ योगा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय को देखने का भी मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
Ganga Vilas Cruise Online Ticket Price Booking Process Route Map MV Ganga Vilas Cruise Luxury Journey Photos
एमवी गंगा विलास रिवर क्रूज - फोटो : twitter

गंगा विलास क्रूज में मिलेंगी ये सुविधाएं

एमवी गंगा विलास क्रूज फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैश है। इसमें 36 यात्रियों के सफर करने की क्षमता है। इस अल्ट्रा माॅर्डन फैसिलिटी क्रूज में 18 लग्जरी सुइट्स हैं। स्पा, सैलून, आयुर्वेदिक मसाज, लग्जरी लाउंज, डायनिंग एरिया स्विमिंग पूल की सुविधा मिलेगी। लंच और डिनर के लिए कई तरह के व्यंजनों का इंतजाम रहेगा। लाइब्रेरी और जिम की सुविधाओं के साथ ही करीब 40 क्रू मेंबर यात्रियों की सेवा में रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed