फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Dussehra 2019: शांति और खूबसूरती के प्रतीक भारत के इन घाटों को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

Wed, 12 Jun 2019 01:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 12 Jun 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
ganga dussehra 2019 visit incredible ganga ghats of india

अगर आप गंगा घाट वाले शहरों से आते हैं तो वहां की शांति और आत्मीयता से अच्छे से वाकिफ होंगे। गंगा घाट पर आज यानि 12 जून को खास पर्व 'गंगा दशहरा' मनाया जा रहा है। भारत में कुछ घाट ऐसे हैं जहां जीवन में अगर एक बार आप नहीं गए तो फिर आपने बहुत कुछ नहीं देखा। बनारस का दशाश्वमेध घाट हो या ऋषिकेश का त्रिवेणी घाट यहां बैठकर जिंदगी का सारा सुकून मानो एक पल में मिल जाता है। आगे की स्लाइड में भारत के उन घाटों का उल्लेख है जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। 

ganga dussehra 2019 visit incredible ganga ghats of india
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज (इलाहबाद)
कुंभ जैसे महापर्व की आयोजन करने वाली संगम नगरी जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का मिलन होता है वहां गंगा दशहरा बहुत ही खास तरीके से मनाया जाता है। कुंभ के आयोजन की वजह से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि गंगा दशहरा के मौके पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। 
ganga dussehra 2019 visit incredible ganga ghats of india
वाराणसी 
शिव की नगरी वाराणसी में हर साल गंगा दशहरा के मौके पर लाखों की संख्या श्रद्धालु आते हैं और गंगा में स्नान कर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। वाराणसी के अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट बेहद खूबसूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ganga dussehra 2019 visit incredible ganga ghats of india
हरिद्वार 
हरिद्वार से गंगा नदी पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़ते हुए मैदानी क्षेत्रों में प्रवेश करती है। कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान यहां पर अमृत की बूंदें गिरी थीं, इसकी वजह से ही यहां पर हर 12 साल के बाद कुंभ का आयोजन होता है। यही वजह है कि हरिद्वार में गंगा दशहरा का काफी महत्व है। 
विज्ञापन
ganga dussehra 2019 visit incredible ganga ghats of india
ऋषिकेश 
ऋषिकेश में भी गंगा दशहरा के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं। यहां हर शाम मां गंगा की विशेष पूजा-आरती का भव्य आयोजन होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed