Famous Temples In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सिर्फ बर्फ से ढके पहाड़ों, खूबसूरत वादियों और शांत वातावरण के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि इसे देवी-देवताओं की भूमि भी कहा जाता है। यहां पहाड़ों के बीच बसे कई प्राचीन मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केंद्र हैं।
शारदीय नवरात्रि 2026: हिमाचल के पहाड़ों के बीच बसे हैं मां के ये चमत्कारी मंदिर, एक बार जरूर करें दर्शन
Himachal Pradesh Famous Temples: हिमाचल में कुछ देवी मंदिर ऐसे हैं, जहां दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को प्रकृति का मनमोहक नजारा भी देखने को मिलता है। नैना देवी से लेकर चिंतपूर्णी, ज्वालाजी और चामुंडा देवी तक, हर मंदिर की अपनी अलग मान्यता और कहानी है।
श्री नैना देवी मंदिर
बिलासपुर जिले में स्थित श्री नैना देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यह शक्तिपीठ परंपरा से जुड़ा प्रसिद्ध मंदिर है। ऊंची पहाड़ी पर स्थित मंदिर से आसपास के पहाड़ी क्षेत्र का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। सावन और नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
ज्वाला जी मंदिर
कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में स्थित ज्वाला जी मंदिर अपनी प्राकृतिक ज्योतियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां गर्भगृह में लगातार जलती प्राकृतिक ज्वालाओं को श्रद्धालु देवी का स्वरूप मानते हैं। मंदिर का धार्मिक महत्व इसे हिमाचल के सबसे लोकप्रिय देवी मंदिरों में शामिल करता है।
चिंतपूर्णी माता मंदिर
ऊना जिले में स्थित चिंतपूर्णी माता मंदिर भी देशभर के श्रद्धालुओं के बीच प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां माता के दर्शन करने से भक्तों की चिंताएं दूर होती हैं। नवरात्रि और विशेष धार्मिक अवसरों पर मंदिर परिसर में काफी भीड़ रहती है।
चामुंडा देवी मंदिर
कांगड़ा जिले में बाणगंगा नदी के किनारे स्थित चामुंडा देवी मंदिर प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। यहां माता चामुंडा की पूजा की जाती है। मंदिर परिसर से पहाड़ों और आसपास के प्राकृतिक वातावरण का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है।