घूमने जाना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन सफर काटे नहीं कटता। सफर के दौरान गाने सुनने के साथ हमारे मुंह चलता रहता है। कभी चिप्स खा रहे हैं तो कभी समोसे। हर थोड़ी देर में हमें भूख लगती रहती है। ट्रिप में साथ लेकर गई चीजों को खाने के बाद हम रास्ते में से चीजें खरीदने लगते हैं। ऐसे में हम न जाने कितनी अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, जिनका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं सफर के दौरान किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
सफर के दौरान भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है खतरनाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तला भुना खाना
सफर के दौरान समोसे, भटूरे जैसे तले खाने को नहीं खाना चाहिए। इनके सेवन से आपकी तबीयत खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। ट्रेन से यात्रा के दौरान कई बार स्टेशन पर समोसे, कटलेट जैसी चीजें मिलती हैं। इन्हें देखकर मन ललचाने लगता है और हम भूख न लगने पर भी इनका सेवन कर लेते हैं। बाहर खुले में बिकने वाली इन चीजों को यात्रा के दौरान खाने की गलती न करें।
नॉन वेज
सफर के दौरान नॉन वेज खाने से भी बचें, क्योंकि ये बहुत तेल और मसालों में बना होता है। यात्रा के दौरान हल्की चीजो का सेवन करना चाहिए, जो आसानी से पच जाएं।
दूध और अंडा
सफर के दौरान हम कई बार ओमलेट या फ्लेवर्ड दूध की बोतल को देख उसे खरीद लेते हैं। अगली दफा जब यात्रा के लिए जाएं इन्हे भी खाने से बचें। ये भी आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाते हैं।
सफर के दौरान आप सूखे केले के चीप्स खा सकते हैं। ये आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा एक मुट्ठी बादाम, भूने हुए चने, पिस्ता, सूखे कॉर्नफ्लैक्स और मूंगफली को हल्का सा सरसों के तेल या ऑलिव ऑयल में फ्राई करके पैक करके रख लें। इनके अलावा आप सेब और केले का सेवन भी कर सकते हैं।