फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tourist Places in Nepal: नेपाल के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, भारतीयों को जरूर घूमना चाहिए एक बार

Fri, 05 May 2023 10:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 05 May 2023 10:25 AM IST
विज्ञापन
Famous Tourist Places in Nepal Indians Can Try These Places to Visit in Nepal
Nepal - फोटो : pixabay

Tourist Places in Nepal: अधिकतर भारतीय विदेश जाने की इच्छा रखते हैं। हालांकि विदेश में घूमने को लेकर उनमें कुछ झिझक रहती है। भारतीयों के लिए किसी दूसरे देश की यात्रा न कर पाने की कई वजह होती हैं, जिसमें विदेशी भाषा का ज्ञान न होना, बजट से बाहर की ट्रिप होना और पासपोर्ट व वीजा के लिए मशक्कत करना शामिल है। लेकिन कई ऐसे देश हैं, जहां न तो आपको पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है और न ही भाषीय ज्ञान की सीमा। यात्रा भी उतने ही पैसों में की जा सकती है, जितनी भारत के ही किसी दूसरे राज्य या शहर के सफर पर खर्च होता। ऐसे देशों की सूची में भारत का पड़ोसी मुल्क नेपाल शामिल है। नेपाल भारत की सीमा पर सटा देश है, जहां की संस्कृति भारत से मिलती जुलती है। छुट्टियां मनाने के लिए परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ नेपाल जा सकते हैं। नेपाल में धार्मिक स्थल भी हैं और प्राकृतिक नजारों वाली दार्शनिक जगहें भी। नेपाल घूमने का खर्च भी कम है। लेकिन क्या आपको नेपाल के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में पता है? आइए जानते हैं नेपाल के पर्यटन स्थलों के बारे में ताकि जब आप नेपाल जाएं तो कोई भी खास दार्शनिक स्थल आपसे छूटे नहीं।

Famous Tourist Places in Nepal Indians Can Try These Places to Visit in Nepal
nepal - फोटो : istock

काठमांडू

नेपाल की राजधानी काठमांडू से सफर की शुरुआत करें। इस शहर में पूरे साल ठंड रहती है। गर्मियों के मौसम में काठमांडू घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां पर कई मठ और मंदिर हैं, जहां आप आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

Famous Tourist Places in Nepal Indians Can Try These Places to Visit in Nepal
स्वयंभूनाथ मंदिर - फोटो : facebook

स्वयंभूनाथ मंदिर

काठमांडू शहर के पास ही स्वयंभूनाथ मंदिर स्थित है। नेपाल ट्रिप पर जाएं तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करें। यह काठमांडू का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण मंदिर है। यहां स्वयम्भू स्तूप बने हैं और ढेरों बंदरों से घिरा है। इस कारण इस जगह को मंकी टेंपर कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Tourist Places in Nepal Indians Can Try These Places to Visit in Nepal
waterfall - फोटो : waterfall

देवी फॉल, पोखरा

नेपाल के पोखरा में मनमोहक जगह है। यहां देवी फाॅल स्थित है, इस झरने की धारा अचानक गायब होकर भूमिगत हो जाती है। देवी फाॅल जाने का सबसे उपयुक्त समय मानसून है। हजारों पर्यटक देवी फाॅल के मनमोहक नजारों को देखने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
Famous Tourist Places in Nepal Indians Can Try These Places to Visit in Nepal
फेवा झील - फोटो : istock

फेवा झील, पोखरा

पोखरा में कई अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। जलप्रपात के अलावा पोखरा में फेवा झील भी देखने जा सकते हैं। नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील फेवा झील है, जहां पर्यटक नौका विहार का लुत्फ उठा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed