फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2024: ईद की छुट्टी में जाना है घूमने तो इन जगहों का बनाएं प्लान

Thu, 11 Apr 2024 08:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 11 Apr 2024 08:53 AM IST
सार

ईद के मौके पर परिवार संग घूमने जाने की योजना है तो कम वक्त में और बजट में इन जगहों की यात्रा कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Eid 2024 Places To Visit With family Trip During Eid Holiday
travel - फोटो : istock

Eid 2024 : 10 या 11 अप्रैल को ईद का पर्व मनाया जा रहा है। ईद इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व है। ऐसे में ईद के मौके पर स्कूल-कॉलेज और कई दफ्तरों में अवकाश रहता है। इस मौके पर घर पर रिश्तेदार, दोस्त और आस पड़ोस के लिए आते हैं और ईद की शुभकामनाएं देते हैं। अगर पढ़ाई या कामकाज के कारण परिवार के लिए वक्त नहीं मिल पाता तो ईद की एक दिन की छुट्टी पर मिनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी रहती है तो सिर्फ शुक्रवार का अवकाश लेकर चार दिन की यात्रा पर भी जा सकते हैं।



ईद अप्रैल के महीने में है। इस महीने बहुत अधिक गर्मी या सर्दी का मौसम नहीं होता है। ईद के मौके पर परिवार संग घूमने जाने की योजना है तो कम वक्त में और बजट में इन जगहों की यात्रा कर सकते हैं।  

Eid 2024 Places To Visit With family Trip During Eid Holiday
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : PTI

आगरा 

ईद की छुट्टी पर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की यात्रा कर सकते हैं। यहां दुनिया का आठवां अजूबा और विश्व धरोहर ताज महल स्थित है। ताजमहल की खूबसूरती देखने के साथ ही फोटोग्राफी का लुत्फ उठा सकते हैं। 

कुछ दूरी पर ही पुराना किला है। इस किले की सुंदर नक्काशी, बड़े गुंबदों के बीच फोटो क्लिक करा सकते हैं और छुट्टी को एन्जॉय कर सकते हैं। एक दिन में आगरा के कई पर्यटन स्थलों को घूमा जा सकता है। यहां का मुगल गार्डन भी दृशनीय स्थल है।  

Eid 2024 Places To Visit With family Trip During Eid Holiday
इमामबाड़ा - फोटो : amar ujala

लखनऊ

ईद के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ घूमने के लिए भी जा सकते हैं। लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क. आंबेडकर पार्क और रेजिडेंसी समेत कई ऐतिहासिक और दार्शनिक स्थल हैं। लखनऊ में स्थित ऐशबाग ईदगाह सबसे बड़ी ईदगाह है। इसे भी देखने के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2024 Places To Visit With family Trip During Eid Holiday
phool bagh kanpur - फोटो : Social Media

कानपुर

कानपुर में ऐतिहासिक और शाही पार्क है, जहां परिवार संग जा सकते हैं। फूल बाग में एक ऐतिहासिक इमारत है, जिसे ब्रिटिश काल में बनवाया गया था। ईद के मौके पर फूल बाग को एक्सप्लोर करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां दर्जन से अधिक किस्म के फूलों को देख सकते हैं। एक दिन की छुट्टी में यहां पिकनिक मनाने जा सकते हैं।

विज्ञापन
Eid 2024 Places To Visit With family Trip During Eid Holiday
इंडिया गेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दिल्ली

दिल्ली या आसपास के रहने वाले हैं तो हज़रत निजामुद्दीन की दरगाह, जामा मस्जिद, फतेहपुर मस्जिद, चांदनी चौक, लाल किला, इंडिया गेट घूमने जा सकते हैं। यहां स्थित पुराना किला की सैर कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed