Diwali 2024 Famous Lakshmi Mata Mandir In India : दीपों का त्योहार दिवाली इस साल 31 अक्टूबर / 1 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है। पूरे भारत में दिवाली का त्योहार बहुत ही धूम -धाम से मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माना जाता है कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसलिए इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है।
इस मौके पर लोगों के घरों, दफ्तरों और मंदिरों में माता लक्ष्मी का पूजन होता हैं। दिवाली की रात शुभ मुहुर्त में लक्ष्मी पूजन किया जाता है। इस मौके पर आप महालक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं। दीपावली के मौके पर कई दफ्तरों में छुट्टियां होती हैं। पांच दिन के दीपोत्सव में जब भी छुट्टी मिले अपने शहर के पास वाले प्रसिद्ध लक्ष्मी माता मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। दीपोत्सव के दौरीन इन लक्ष्मी मंदिरों में धूमधाम से दिवाली मनाई जाती है।
यहां देश के कुछ प्रसिद्ध माता लक्ष्मी के मंदिरों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जहां आप दिवाली के मौके पर दर्शन करने और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए जा सकते हैं।
2 of 6
श्री पद्मावती मंदिर, तरुपति
- फोटो : Instagram
पद्मावती मंदिर, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के तिरुचानूर में माता लक्ष्मी का प्रसिद्ध श्री पद्मावती देवी मंदिर स्थित है। तिरुपति बालाजी मंदिर जाने वाले भक्तों को पद्मावती मंदिर जरूर जाना चाहिए। मान्यता है कि तिरुपति बालाजी मंदिर आने वालों की मनोकामना तभी पूरी होती हैं जब वो पद्मावती देवी के दर्शन भी किए जाते हैं। यहां दिवाली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है।
3 of 6
श्री महालक्ष्मी मंदिर, मुंबई
- फोटो : Instagram
महालक्ष्मी मंदिर, मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में महालक्ष्मी मंदिर है। माना जाता है कि यहां हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर में माता लक्ष्मी के साथ माता काली और माता सरस्वती भी विराजमान हैं। दिवाली पर मंदिर को बहुत ही सुंदर सजाया जाता है और भव्य पूजा की जाती है। दिवाली पर माता लक्ष्मी जी के दर्शन के लिए यहां जा सकते हैं।
4 of 6
बिरला मंदिर, दिल्ली
- फोटो : Instagram
लक्ष्मीनारायण मंदिर, दिल्ली
दिल्ली का लक्ष्मीनारायण मंदिर बिड़ला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर में माता लक्ष्मी अपने पति श्री विष्णु भगवान के साथ विराजमान हैं। यहां भक्तों की बहुत भीड़ देखने को मिल जाती है। मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। दिवाली में यहां लोग अपनी मनोकामना को पूरी करने के लिए जाते हैं।
5 of 6
श्री महालक्ष्मी मंदिर, रतलाम
- फोटो : Instagram
श्री महालक्ष्मी मंदिर, मध्य प्रदेश
अपने वैभव के लिए जाना जाने वाला देवी लक्ष्मी मंदिर मध्य प्रदेश के रतलाम में स्थित है। यहां दिवाली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। धनतेरस से लेकर दिवाली तक इस मंदिर में माता लक्ष्मी को सोने के आभूषणों से सजाया जाता है। यहां दिवाली में बहुत भीड़ होती है। दिवाली मनाने से पहले या दीपावली वाले दिन आप इस मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।