फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन देशों में ऐसे मनाया जाता है नए साल का जश्न, रिवाजों के बारें में जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 04 Dec 2019 02:53 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 04 Dec 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
denmark to thailand different new year Party traditions in this country
- फोटो : Pixabay

दिसंबर आ गया है और इसी के साथ ही शुरू हो गया है साल के आखिरी दिनों का काउंटडाउन। बहुत लोगों ने तो अभी से प्लान कर लिया होगा कि नये साल का जश्न कैसे मनाया जाए। कोई कहीं घूमने की सोच रहा होगा तो कोई पार्टी करने के बारे में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जहां की परंपराएं बेहद अजीब है। जिनको सुनकर कभी आपको हंसी आएगी तो कभी आश्चर्य होगा। तो चलिए जानें उन देशों के बारे में जहां मनाई जाती है अजीब परंपराएं।


 
denmark to thailand different new year Party traditions in this country
- फोटो : social media
डेनमार्क

कभी आपके हाथ से एक क्रॉकरी टूट जाती है तो कितना दुख होता है। और बचपन में तो कितनों को इसके लिए मार भी पड़ी होगी। लेकिन ये जान कर आप चौंक जाएंगे कि डेनमार्क में नये साल पर लोग अपने घर के पुराने और बेकार बर्तनों को अपने पड़ोसी के दरवाजे पर तोड़ देते हैं। इसके साथ ही ये पता चलता है कि नये साल की सुबह पर जिसके दरवाजे पर जितना ज्यादा टूटे बर्तनों का मलबा होगा वो उतना ही ज्यादा सबके बीच लोकप्रिय होगा।

denmark to thailand different new year Party traditions in this country
- फोटो : Pixabay
चीन

नये साल के मौके पर तो हर कहीं पार्टी होती है और लोग जश्न मनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीन में नये साल का जश्न कैसे मनाते हैं? चीन में नये साल के मौके पर लोग एक लाल लिफाफे में अपने से छोटे को पैसे देते हैं। इसके साथ ही चीन में पटाखें जलाने का भी रिवाज है। चाइनीज लोगों का विश्वास है कि पटाखे जलाने और इसके शोर से बुरी शक्तियां दूर होती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
denmark to thailand different new year Party traditions in this country
- फोटो : Pixabay
रूस

रूस में तो नये साल को मनाने का तरीका बिल्कुल  ही अलग होता है। यहां पर नये साल की किसी विश को लोग एक कागज पर लिखते हैं और फिर इसे जला देते हैं। इसके साथ ही घड़ी में बारह बजने से पहले ही अपने शैंपेन के गिलास में से एक बूंद जमीन में गिराकर उसे पीना रहता है।


 
विज्ञापन
denmark to thailand different new year Party traditions in this country
- फोटो : अमर उजाला
जापान

जापानी लोगों की सभ्यता और संस्कृति बिल्कुल ही अलग है। यहां पर नये साल को ओमिसाका के नाम से जाना जाता है। जापान में बौद्ध मठों में घंटियां बजाई जाती हैं वो भी ठीक 108 बार। कहा जाता है कि 108 नंबर इंसानों की इच्छाओं का है और ऐसा करने से नकारात्मक भावनाएं दूर जाती हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed