How To Reach Pondicherry: भागती सड़कों और जिंदगी की दौड़भाग से दूर अगर आप शांति की तलाश चाहते हैं तो पुडुचेरी जा सकते हैं। पुडुचेरी भारत का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां फ्रेंच वास्तुकला, नीले समुद्र और धीमी जीवनशैली के बीच सुकून वक्त बिता सकते हैं। लेकिन अगर आप पहली बार पुडुचेरी जा रहे हैं तो कई सवाल आपके मन में होंगे, जैसे कैसे यात्रा करें, पुडुचेरी घूमने में कितना समय लगेगा और जेब पर खर्च का भार कितना पड़ेगा?
Pondicherry Travel Guide: दिल्ली से पुडुचेरी कैसे जाएं? जानिए ट्रेन, फ्लाइट और रोड ट्रिप का पूरा खर्च
Delhi To Pondicherry Trip: दिल्ली से पुडुचेरी कैसे जाएं? जानिए फ्लाइट, ट्रेन और रोड से यात्रा का सही तरीका, बेस्ट टाइम, पूरा खर्च और ट्रैवल टिप्स।
दिल्ली से पुडुचेरी की दूरी
नई दिल्ली से पुडुचेरी का सफर करीब 2300 किलोमीटर लंबा है। सफर के लिए कोई आसमान का रास्ता चुनता है, कोई रेल की खिड़की से बदलते भारत को देखना चाहता है, तो कोई सड़क के रोमांच में खो जाना चाहता है। आप जानिए कि कितने बजट में आप कैसे जा सकते हैं।
दिल्ली से पुडुचेरी कैसे जाएं?
फ्लाइट
दिल्ली से पुडुचेरी के लिए हवाई मार्ग का सफर 4- 6 घंटे में तय किया जा सकता है। सीधे पुडुचेरी के लिए फ्लाइट कम मिलती हैं, इसलिए आपको चेन्नई उतरना होगा, जो यहां से पुडुचेरी लगभग 150 किमी दूर है।
दिल्ली से चेन्नई फ्लाइट का सफर लगभग 3-4 घंटे का है। आगे चेन्नई से पुडुचेरी के लिए टैक्सी या बस से सफर करें, जिसमें 3-4 घंटे लग सकते हैं। इसमें लगभग 6,000 से 15,000 रुपये तक फ्लाइट टिकट और कैब पर खर्च हो सकता है। अगर आपके पास समय कम हो तो यही सबसे समझदारी भरा विकल्प है।
ट्रेन
नई दिल्ली से पुडुचेरी की यात्रा रेल मार्ग से भी संभव है ,जिसका सफर 36 से 40 घंटे का हो सकता है। अगर आप यात्रा को महसूस करना चाहते हैं, तो ट्रेन सबसे बेहतर है। सफर लंबा जरूर है मगर भारत की असली तस्वीर यही दिखाता है। दिल्ली से चेन्नई रेलवे स्टेशन या विलुप्पुरम रेवले स्टेशन तक ट्रेन से जाएं। वहां से बस या टैक्सी द्वारा पुडुचेरी पहुंचें। सफर में कुल खर्च 800 रुपये से लेकर 3500 रुपये आ सकता है।
सड़क मार्ग
पुडुचेरी तक रोड ट्रिप भी संभव है। दिल्ली से पुडुचेरी रोड ट्रिप दिल वालों के लिए है। लगभग 2300 किमी का सफर तय करने में 40–45 घंटे का समय लग सकता है और खर्च फ्यूल और टोल मिलाकर 8,000 से 15,000 रुपये तक आ सकता है।
पुडुचेरी घूमना चाहते हैं तो सबसे बेस्ट समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता है, क्योंकि इस समय वहां सबसे बेहतरीन मौसम देखने को मिलता है। हालांकि अप्रैल से जून तक गर्मी ज्यादा रहती है। वहीं जुलाई से सितंबर के बीच बारिश रहती है लेकिन हरियाली शानदार हो जाती है। ठंडी हवा, समुद्र की नमी और फ्रेंच गलियों का असली जादू सर्दियों में ही दिखता है।
पुडुचेरी ट्रिप का कुल खर्च
अगर आप 3 से 4 दिन की ट्रिप प्लान कर रहे हैं और बजट यात्रा चाहते हैं तो लगभग 8000 रुपये से 12000 रुपये तक खर्च आ सकता है। लग्जरी सफर में 30000 रुपये से ज्यादा प्रति व्यक्ति खर्च आएगा।खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप ठहरते कहां हैं और घूमते कैसे हैं।