फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की इन खतरनाक जगहों की यात्रा से पहले एक बार जरूर सोच लें, जाने से पहले हर कोई डरता है

Sun, 27 Dec 2020 10:00 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 27 Dec 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
dangerous travelling places in india must think before visiting them
यहां सैर करना किसी बुरे स्वप्न जैसा है - फोटो : pixa

भारत में घूमने- फिरने को कितना ही कुछ है, यदि यूं कहें कि घूमने को घुमक्कड़ों के लिए खुला आकाश पड़ा है तो कुछ भी गलत नहीं होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कई सारी जगहें ऐसी भी हैं, जहां की सैर करना किसी बुरे स्वप्न जैसा है क्योंकि बिल्कुल संभव है कि इन जगहों पर आपने यदि थोड़ी भी सावधानी नहीं बरती तो आपके साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती है इसलिए इन जगहों पर जाने की कोई परिजन, मित्र सलाह नहीं देते हैं लेकिन कहीं न कहीं इस बात से हम मुकर नहीं सकते कि इन जगहों में ऐसा कुछ भी है जो कि इन जगहों को खास बनाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए भारत की सबसे खतरनाक जगहों के बारे में।  

 

 

 

 

 

dangerous travelling places in india must think before visiting them
चम्बल नदी - फोटो : अमर उजाला

चंबल घाटी 
चम्बल घाटी का नाम तो हम सभी ने फिल्मों, खबरों आदि में कितनी ही बार सुना है। भारत के कुख्यात से कुख्यात डाकु को शरण इसी घाटी ने दी है। चंबल घाटी के समीप ही चम्बल नदी भी बहती है जो कई जलीय जीव जैसे मगरमच्छ आदि का बसेरा भी है। यहां मगरमच्छ छिप कर बैठते हैं और इंसानों को अपना शिकार बनाते हैं। इस घाटी में अनेक जटिल गुफाओं का जाल भी बिछा हुआ है, जिस वजह से लोग समय- बेसमय यहां जाने से बहुत कतराते हैं। 

dangerous travelling places in india must think before visiting them
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

स्तोक कांगड़ी मार्ग 
लद्दाख में स्थित स्तोक कांगड़ी मार्ग भारत के सबसे नामचीन कठिन मार्गो में से एक है। 6,100 मीटर की उंचाई पर स्थित इस मार्ग में आपको हर तरह कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि यहां खड़ी चढ़ाई, ऑक्सीजन की कमी, सूखी जगह, खतरनाक ग्लेशियर और तेज बहाव वाली नदियाँ हैं। इस वजह से अनुभवी लोग ही यहां की यात्रा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dangerous travelling places in india must think before visiting them
मेघालय - फोटो : सोशल मीडिया

सिजू
मेघालय में स्थित सिजू देखने में तो बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ता है लेकिन यहां की खूबसूरती ही कई बार लोगों को डरा देती है क्योंकि यहां दो ऊंची चोटियों के बीच एक झूलता हुआ पुल है, जो कि रस्सी एवं लकड़ी से बना है। ऐसे में यदि आप इस जगह को घूमना चाहते हैं तो तय बात है कि आपको इस खतरनाक पुल को पार करना होगा जिसके लिए आपको बहुत अधिक साहस की आवश्यकता होगी। साथ ही यहां पर रहस्यमयी गुफाएं भी हैं। 

विज्ञापन
dangerous travelling places in india must think before visiting them
थार रेगिस्तान  - फोटो : social media

थार रेगिस्तान 
भारत में स्थित थार रेगिस्तान को खतरनाक पर्यटन स्थल इसलिए माना जाता है क्योंकि यहां दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं देता है, बस रेतीली हवाएं महसूस होती हैं। चूंकि यह एक सूखी और बेहद गर्म जगह है इस वजह से यहां सॉ स्केल्ड वाइपर, थे लार्ज रैट स्नेक, ब्लैक कोबरा, सैंड बोआ आदि जैसे खतरनाक सांप आसानी से पाए जाते हैं। इस शानदार रेगिस्तान में सांपों के साथ ही  खरतनाक प्रजाति के कीड़े- मकोड़े भी दिखाई देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed