फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   christmas celebration in goa 2018

हर बार से ज्यादा यादगार मनाना चाहते हैं क्रिसमस, आज ही जाएं गोवा

Wed, 19 Dec 2018 09:15 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क ,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क ,अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 19 Dec 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
christmas celebration  in goa 2018
गोवा में क्रिसमस - फोटो : social media

क्रिसमस और नए साल में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस समय कुछ लोग अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग बाहर जाकर सेलिब्रेट करना चाहते हैं। अगर आप कम समय में कहीं बाहर जाकर क्रिसमस मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गोवा एक बेहतर ऑप्शन है यहां क्रिसमस को बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है। लोग हर तरफ जश्न में डूबे नजर आते हैं। क्रिसमस और नए साल पर गोवा आने के लिए लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। क्रिसमस पर यहां आकर आपकी छुट्टियां यादगार बन जाएंगी। तो आइए जानते हैं गोवा के स्पेशल क्रिसमस के बारे में... 

विज्ञापन



 

christmas celebration  in goa 2018
सर्दियों में गोवा का मौसम सुहावना  होता है - फोटो : amar ujala

सर्दियों में गोवा का मौसम सुहावना होता है। पर्यटक यहां क्रिसमस के जश्न को मनाने आते हैं। कुछ पर्यटक यहां क्रिसमस और नए साल के लिए आते है। दरअसल, इन दिनों गोवा को क्रिसमस के लिए खास तरीके से सजाया जाता है। गोवा में क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। क्रिसमस पर गोवा में खाने पर भी स्पेशल ऑफर मिलता है। बता दें गोवा में पार्टी करने वालों के लिए यह समय बेस्ट होता है। गोवा के बार में बीयर सस्ती होती है, बैचलर अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करते नजर आते हैं। साथ ही रहने के लिए रूम का किराया भी महज 1000 से लेकर 2000 रुपये तक होता है। एक समय का खाना भी करीब 200 से 300 रुपये में हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

christmas celebration  in goa 2018
गोवा में कैथोलिक की संख्या ज्यादा है - फोटो : file photo

क्रिसमस के दौरान पूरा शहर हंसते-मुस्कुराते नजर आता है। गोवा में कैथोलिक की संख्या ज्यादा है जिस वजह से यहां क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाता है। रातभर होटलों में क्रिसमस पार्टी चलती है, तो वहीं फेमस बीचेज पर भी खास पार्टियों का आयोजन किया जाता है। बीच के किनारे देर रात तक लोग पार्टी करते है तो वहीं कुछ लोग बोनफायर का भी लुत्फ उठाते नजर आते है। लोगों में नए साल का एक अलग तरह का उत्साह नजर आता है। गोवा में सूर्योदय देखने का भी एक अलग आनंद होता है। समुद्र में चमचमाती सूरज की रोशनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। 

विज्ञापन

christmas celebration  in goa 2018
नाइट पार्टी बेहद शानदार होती है - फोटो : file photo

यहां की नाइट पार्टी बेहद शानदार होती है। कुछ लोग बीच के किनारे पार्टी का लुत्फ उठाते हैं, तो वहीं कुछ लोग गोवा के क्लब्स में पार्टी का आयोजन करते हैं। रात की जगमगाती रोशनी में समुंदर किनारे आयोजित पार्टी की रौनक गोवा की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। वैसे इन दिनों गोवा जाने के लिए फ्लाइट की टिकट महंगी हो जाती हैं। गोवा जाने के लिए ट्रेन की सुविधा भी उपलब्ध है।  

christmas celebration  in goa 2018
गोवा में पार्टी की मस्ती - फोटो : social media

गोवा में इस दौरान कई सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं जिसका आनंद लेने दूर-दराज से लोग आते रहते हैं। यह समय गोवा जाने वालों के लिए बेस्ट टाइम होता है। इस सीजन में लोग जाकर दोगुना फायदा उठाते हैं। इस दौरान गोवा में कई सेलिब्रिटी खास प्रोग्राम के लिए बुलाएं जाते हैं । संगीत के कई कार्यक्रम किए जाते हैं जिनकी बुकिंग पहले से होनी शुरू हो जाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed