फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2023: विदेशों में स्थित है मां दुर्गा के प्रसिद्ध मंदिर, इस नवरात्रि कर सकते हैं दर्शन

Wed, 22 Mar 2023 12:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 22 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Goddess Durga Temple in Foreign Countries Know Locations
मंदिर में प्रवेश से पहले क्यों बजाई जाती है घंटी? - फोटो : iStock

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। नवरात्रि माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का पर्व है। इस पर्व में लोग घर और मंदिर में कलश स्थापना कर माता का आह्वान करते हैं। देवी दुर्गा की पूजा के लिए मंदिर जाते हैं और दर्शन करते हैं। भारत में कई प्रसिद्ध और लोकप्रिय दुर्गा माता मंदिर हैं, जहां दर्शन के लिए जा सकते हैं। माता सती के शरीर के अंग और आभूषण धरती पर जिन जगहों पर गिरे, वह जगहें शक्तिपीठ बन गईं। ऐसे 52 शक्तिपीठ हैं, जो अलग अलग जगहों पर स्थित है और अलग अलग नामों से प्रसिद्ध हैं। देवी के सभी शक्तिपीठ भारत में स्थित नहीं हैं। कई शक्तिपीठों के दर्शन के लिए विदेश जाना पड़ता है। आइए जानते हैं भारत से बाहर स्थित देवी के शक्तिपीठों के बारे में, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Chaitra Navratri 2023 Goddess Durga Temple in Foreign Countries Know Locations
हिंगलाज मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान में स्थित शक्तिपीठ

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में देवी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थित है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंगुला शक्तिपीठ है, जो देश के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहां माता हिंगलाज की पूजा होती है। मान्यता है कि यहां माता सती का सिर गिरा था। इसे नानी का मंदिर या नानी का हज कहते हैं। कहा जाता है कि इस शक्तिपीठ पर कई बार आतंकी हमले हुए लेकिन मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Chaitra Navratri 2023 Goddess Durga Temple in Foreign Countries Know Locations
लंका शक्तिपीठ - फोटो : facebook

श्रीलंका में शक्तिपीठ

भारत के दक्षिण में श्रीलंका है। इस देश में इंद्राक्षी शक्तिपीठ बसा है। यहां माता सती की पायल गिरी थी। पौराणिक कथा के मुताबिक, देवराज इंद्र और भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम ने इस शक्तिपीठ पर जाकर पूजा की थी। श्रीलंका के जाफना नल्लूर में माता को इंद्राक्षी पुकारा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Goddess Durga Temple in Foreign Countries Know Locations
नेपाल शक्तिपीठ - फोटो : facebook

नेपाल में तीन शक्तिपीठ

  • नेपाल में तीन शक्तिपीठ है। पहला गंडक नदी के पास आद्या शक्तिपीठ है, जहां माता सती का बायां गाल गिरा था। यहां माता को गंडकी पुकारा जाता है।
  • दूसरा शक्तिपीठ पशुपतिनाथ मंदिर के कुछ दूरी पर बागमती नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर का नाम गुहेश्वरी शक्तिपीठ है। मान्यता है कि यहां माता सती के दोनों जानु यानी घुटने गिरे थे। यहां देवी की महामाया रूप में पूजा की जाती है।
  • नेपाल का तीसरा शक्तिपीठ बिजयापुर गांव में बसा है। दन्तकाली शक्तिपीठ के नाम से लोकप्रिय इस जगह पर माता सती के दांत गिरे थे।
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Goddess Durga Temple in Foreign Countries Know Locations
देवी माता - फोटो : facebook

तिब्बत में स्थित शक्तिपीठ

भारत के करीब बसे तिब्बत में देवी सती की दाईं हथेली गिरी थी, जो मनसा देवी शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध है। यह शक्तिपीठ तिब्बत में मानसरोवर नदी के तट पर स्थित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed