फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैवल एजेंट के बिना ऐसे प्लान करें शानदार ट्रिप, नहीं करना पड़ेगा कोई समझौता

Tue, 27 Aug 2019 03:48 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 27 Aug 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
budget travel tips without travel agent

किसी अनजान जगह चाहे वो देश का दूसरा राज्य हो या फिर विदेश की यात्रा करने से पहले हर व्यक्ति के मन काफी सवाल आते हैं। अब घूमना भी जरूरी है क्योंकि साल में एक बार यही समय ऐसा होता है जब आप सारा तनाव भूलकर किसी खूबसूरत जगह अपने साथ समय बिताते हैं। ठीक से जगह की जानकारी न होने की वजह से आप 'ट्रेवल एजेंट' की मदद लेते हैं, जिसमें आपको काफी चीजों से समझौता करना पड़ता है। तो अब समझौता करें बंद आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं, जिससे आप खुद बजट में आसानी से ट्रिप प्लान और बुक कर सकते हैं वो भी बिना किसी चीज से समझौता किए। 

budget travel tips without travel agent
समय का रखें ख्याल 

अक्सर देखा गया है की ज्यादातर लोग छुट्टियां बिताने के लिए ही घूमने निकलते हैं। मगर अक्सर कुछ छुट्टियां यात्रियों के लिए काफी महंगे साबित होते हैं। होटल, गाड़ी और रेस्त्रां के खर्चे दुगने हो जाते हैं। अपनी यात्रा का समय तय करने से पहले ये निर्धारित करना जरूरी है की क्या आप छुट्टियों में इस भीड़-भाड़ से बच सकते हैं?ऐसे समय पर छुट्टियों की योजना बनाएं जब आपकी पसंदीदा जगह पर लोग कम हों और आपके खर्चे भी कंट्रोल हो सकें। 

budget travel tips without travel agent
- फोटो : pixa
स्थानीय लोगों की लें मदद 

अगर आज तक आपके ट्रेवल एजेंट ने ही आपकी छुट्टियां तय की हैं तो अब आप खुद यात्रा के फैसले लें। आसानी से बुक हो जाने वाले 'एयर बीएनबी' इंटरनेट पर हर कहीं हैं। फायदे की बात यह है कि 'एयर बीएनबी' में उपलब्ध घरो में आपको ना सिर्फ एक साफ और आजाद वातावरण मिलेगा पर अक्सर आपके होस्ट एक स्थानीय व्यक्ति या परिवार होते हैं, जो आपको हर दिन सुनियोजित ढंग से बिताने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
budget travel tips without travel agent
खर्चों का रखें ख्याल 

अगर आप ट्रेवल एजेंट की सहायता के बिना अपनी छुट्टियों की योजना बना रहे हैं तो सफर से पहले के खर्चों का खास ख्याल रखना होगा। ट्रेवल एजेंट अक्सर आपको एक पैकेज देते जिसमें आप ज्यादा मोल-भाव नहीं कर सकते, लेकिन खुद छुट्टियों की योजना बनाते समय ध्यान रखिए की हवाई यात्रा, होटल और रेल यात्रा आप कम से कम दो महीने पहले से ही बुक कर लें। इससे छुट्टियां शुरू होने से पहले ही आप काफी बचत कर सकते हैं।

विज्ञापन
budget travel tips without travel agent
विदेशी करेंसी का रखें ख्याल 

विदेश यात्रा के समय जरूरी है की आप पहले कुछ दिनों के लिए नकद राशि साथ ले कर चलें। इसके लिए अपने देश में ही अपने बजट में से कुछ करेंसी एक्सचेंज करवाना सही फैसला है। इसके लिए आप किसी भी बैंक में जा सकते हैं। बेहतर होगा कि आप उस बैंक में जाएं जहां आपका पहले से लेन-देन हो। एेसे में आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। एयरपोर्ट में अक्सर आठ प्रतिशत एक्सचेंज दर होती है जो मेहंगा साबित हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed