फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Trekking Places: दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर जाना है तो ये जगहें हैं सबसे बेस्ट

Thu, 06 Jun 2024 01:33 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 06 Jun 2024 01:33 PM IST
सार

अगर आप दोस्तों के साथ ट्रैकिंग के लिए जाना चाहते हैं तो कुछ जगहें इसके लिए सबसे बेस्ट हैं। गर्मी के मौसम में आप अगर इन जगहों पर ट्रैकिंग के लिए जाएंगे तो आपको काफी आराम मिलेगा। 

विज्ञापन
Best Trekking Places in India for Adventure Lovers
ट्रैकिंग पर जाना है तो ये जगहें हैं सबसे बेस्ट - फोटो : Freepik

Best Trekking Places: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में न फंसा हो। हर कोई नौकरी की आपाधापी में लगा है। ऐसे में अगर इस व्यस्त लाइफ से थोड़ा सा समय अपने लिए निकालकर एक ट्रिप पर जाने को मिल जाए तो मन खुश हो जाएगा। अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं, तो ट्रैकिंग कर आइए। बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवाएं, लंबे-लंबे पेड़ आपकी जिंदगी को कुछ दिन के लिए रिबूट कर सकते हैं। 



ट्रैकिंग उन लोगों के लिए भी बेहद सही विकल्प है, जिन्हें प्रकृति से काफी प्यार है। अगर आप दोस्तों के साथ ट्रैकिंग के लिए जाना चाहते हैं तो कुछ जगहें इसके लिए सबसे बेस्ट हैं। गर्मी के मौसम में आप अगर इन जगहों पर ट्रैकिंग के लिए जाएंगे तो आपको काफी आराम मिलेगा। तो चलिए देर न करते हुए आपको कुछ खूबसूरत ट्रैकिंग वाली जगहों के बारे में बताते हैं। 

Best Trekking Places in India for Adventure Lovers
ट्रैकिंग पर जाना है तो ये जगहें हैं सबसे बेस्ट - फोटो : instagram
खलिया टॉप उत्तराखंड
 

उत्तराखंड का ये ट्रेक इतना खूबसूरत है कि एक बार यहां जाकर तो आपका मन ही नहीं भरेगा। खलिया टॉप पर पहुंचने के लिए आपको 9 किमी का ट्रेक करना पड़ेगा। इस रास्ते के खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे। यहां आपको कैंपिग के लिए भी जगहें आसानी से मिल जाती हैं। 

Best Trekking Places in India for Adventure Lovers
ट्रैकिंग पर जाना है तो ये जगहें हैं सबसे बेस्ट - फोटो : instagram

नाग टिब्बा, उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित एक चोटी का नाम नाग टिब्बा है। यहां लोग अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर जाना पसंद करते हैं। ये ट्रेक ज्यादा लंबा नहीं है, ऐसे में इसे आप कुछ घंटों में पूरा कर सकते हैं। मानसून को छोड़कर आप कभी भी यहां घूमने जा सकते हैं। यहां जाने के लिए दो दिन का समय काफी सही विकल्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Trekking Places in India for Adventure Lovers
ट्रैकिंग पर जाना है तो ये जगहें हैं सबसे बेस्ट - फोटो : instagram

पंचाचूली बेस कैंप ट्रेक उत्तराखंड

पिथौरागढ़ जिले की दारमा घाटी में स्थित पंचाचूली बेस कैंप एक खूबसूरत जगह है। ये उत्तराखंड में सबसे ज्यादा पसंद किया जाना वाला ट्रेक है। यहां आपको बेहद कम दामों में होम स्टे की सुविधा मिल जाती है। इस ट्रेक के रास्ते में आपको बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियां देखने को मिलेंगी। 

विज्ञापन
Best Trekking Places in India for Adventure Lovers
ट्रैकिंग पर जाना है तो ये जगहें हैं सबसे बेस्ट - फोटो : instagram

हम्पटा पास ट्रेक हिमाचल

ये ट्रेक कुल 35 किमी का है। यहां ट्रैकिंग के दौरान आपको नाइट कैंपिग का आनंद लेने का मौका मिलेगा। इसकी शुरुआत कुल्लू घाटी के गांव हम्पटा से होकर लाहौल और स्पीति घाटी के चटरू पर खत्म होती है। यहां का नजारा काफी खूबसूरत होता है, जिसे आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। यहां के रास्ते में आपको बर्फ के ढके पहाड़, फूलों के मैदान, साफ पानी की बहती धाराएं और कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed