फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South India: क्या गर्मियों में दक्षिण भारत की सैर करनी चाहिए? जानिए ठंडक का अहसास कराने वाली जगहों के बारे में

Thu, 02 May 2024 09:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 02 May 2024 09:20 AM IST
सार

मई और जून महीने में दक्षिण भारत का मौसम आमतौर पर बहुत गर्म और सूखा होता है, लेकिन कई स्थानों पर इस समय पर्याप्त वर्षा भी होती है और सुहाना मौसम होता है। दक्षिण भारत की इन जगहों पर गर्मियों के मौसम में जा सकते हैं।

विज्ञापन
Best Tourist Places In South India During Summer To Visit
South India - फोटो : Istock

Places In South India During Summer: गर्मियों में भारत के अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग मौसम रहता है। कहीं उमस भरी गर्मी तो कहीं तापमान कम होता है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में घूमने की योजना बना रहे हैं तो पहले से वहां के तापमान के बारे में जानकारी एकत्र कर लें। वैसे तो गर्मियों के मौसम में लोग ठंडी जगहों की तलाश में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की वादियों में घूमना पसंद करते हैं। लेकिन क्या गर्मियों में उत्तर भारत की जगह दक्षिण भारत की सैर की जा सकती है?



दक्षिण भारत को गर्मियों में घूमने के लिए बहुत अच्छा समय होता है। मई और जून महीने में दक्षिण भारत का मौसम आमतौर पर बहुत गर्म और सूखा होता है, लेकिन कई स्थानों पर इस समय पर्याप्त वर्षा भी होती है और सुहाना मौसम होता है। दक्षिण भारत की इन जगहों पर गर्मियों के मौसम में जा सकते हैं।

Best Tourist Places In South India During Summer To Visit
हिल स्टेशन - फोटो : istock

कुन्नूर, तमिलनाडु

दक्षिण भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी  जगहों में से एक कुन्नूर है, जो कि नीलगिरी पहाड़ों में हरियाली के बीच स्थित है। स्वर्ग जैसी इस जगह पर कपल रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं। गर्मियों में कुन्नूर का मौसम सुहाना और ठंडी हवाएं महसूस कराने वाला होता है। यहां कई पर्यटन स्थलों के साथ ही ट्रैकिंग जैसी रोमांचकारी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलता है। कुन्नूर के करीब कोयंबटूर हवाई अड्डा है और नजदीकी रेलवे स्टेशन मेट्टूपलायम है।

Best Tourist Places In South India During Summer To Visit
वायनाड - फोटो : Istock

वायनाड, केरल

केरल के वायनाड में गर्मियों के दौरान घूमने जा सकते हैं। यह शहर में दक्षिण भारत के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। वायनाड का हरा-भरा स्वर्ग पश्चिमी घाट में बसा है और अपनी खूबसूरत संस्कृति और विरासत के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Tourist Places In South India During Summer To Visit
ऊटी - फोटो : Istock

ऊटी, तमिलनाडु

मई जून के महीने में तमिलनाडु के ऊटी के सफर पर जा सकते हैं। यह गर्मियों के सबसे बेस्ट पर्यटन स्थलों में से एक है। नीलगिरि के बीच बसे, ऊटी में सुरम्य पहाड़ी रास्ते, बगीचे, चाय के बागान और झीलें हैं, जो इसे दक्षिण भारत की उन खूबसूरत जगहों में से एक बनाती हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। इन स्थानों का शांत और सुखद मौसम परिवार, बच्चों या दोस्त संग घूमने के लिए बेस्ट है।

विज्ञापन
Best Tourist Places In South India During Summer To Visit
मुन्नार - फोटो : Istock

मुन्नार, केरल

जून में घूमने के लिए दक्षिण भारत के शीर्ष ग्रीष्मकालीन स्थलों में से एक मुन्नार प्रसिद्ध स्थान है। गहरी घाटियों, मनमोहक पहाड़ियों और खूबसूरत चाय के बागानों के साथ मुन्नार किसी स्वप्नलोक से कम नहीं है। दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी अनामुडी चोटी मुन्नार में ही स्थित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed