फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places to Visit in Vagamon: केरल की सबसे सुंदर जगहों में है वागामोन, जानें वहां क्या है खास

Tue, 21 May 2024 09:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 May 2024 09:04 AM IST
विज्ञापन
Best Places to Visit in Vagamon Kerala Tourist Places
Vagamon - फोटो : Social Media

Best Places to Visit in Vagamon :  भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक दक्षिण भारत का केरल राज्य है। केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, धार्मिक स्थलों, शांत माहौल, झीलों के कारण लोकप्रिय है। केरल में कई पर्यटन स्थल हैं जो पर्यटकों को लुभाते हैं और बार-बार यहां आने के लिए उत्साहित करते हैं। इन्हीं जगहों में से एक वागामोन नाम की जगह है। केरल की इडुक्की सीमा में स्थित कोट्टायम वागामोन का मुख्य आकर्षण है। वागामोन में घूमने और देखने के लिए पर्यटकों को काफी विकल्प मिल जाएंगे। कम पैसों में सुकून भरे सफर के लिए वागामोन आ सकते हैं। इस लेख में वागामोन ट्रिप से जुड़ी सभी जानकारी दी जा रही हैं।

Best Places to Visit in Vagamon Kerala Tourist Places
Forest - फोटो : pixabay

वागामोन के पर्यटन स्थल

वागामोन पाइन जंगल

पाइन जंगल में पहुंचकर आप प्रकृति के बेहद करीब खुद को महसूस करेंगे। पाइन फॉरेस्ट को ब्रिटिश काल के दौरान बनवाया गया था। शाम के समय यहां की सुंदरता देखते ही बनती है।

Best Places to Visit in Vagamon Kerala Tourist Places
केरल - फोटो : pixabay

वागामोन झील

वागामोन में देखने लायक सबसे खूबसूरत जगहों में से एक यहां की झील है। हरी-भरी पहाड़ियों और पन्ना ग्रीन टी के बागानों के बीच स्थित इस झील का पानी शांत होता है, जो सुकून का अनुभव कराता है। परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ पिकनिक मनाने के लिए यहां आ सकते हैं। इसके अलावा वागामोन झील में कुछ वाटर एक्टिविटी का लुत्फ उठाने को भी मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places to Visit in Vagamon Kerala Tourist Places
जलप्रपात - फोटो : अमर उजाला

मारमला झरना

वागामोन के मुख्य आकर्षणों में से एक मारमाला झरना है। कोट्टायम जिले के ईराटूपेट्टा में स्थित मारमाला झरना पेड़ों, पहाड़ों और घनी झाड़ियों से घिरा है, जो जंगल की जादूगरनी के रूप में नजर आता है। ट्रैकिंग का आनंद लेने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

विज्ञापन
Best Places to Visit in Vagamon Kerala Tourist Places
उलीपुनी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी - फोटो : संवाद

उलीपुनी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

वागामोन में उलीपुनी वाइल्ड लाइफ सैन्चुरी स्थित है, जहां वन्य जीवों में रूचि रखने वाले जा सकते हैं। कुछ वक्त प्रकृति के बीच रहकर बिता सकते हैं। यहां आपको हाथी, बाघ समेत कई जानवर देखने, पहाड़ों और झीलों के बीच बोटिंग का लुत्फ उठाने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed