फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखने लायक हैं तुर्की के ऐतिहासिक स्थल, मौका मिले तो जरूर जाएं

Mon, 09 Sep 2019 07:57 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 09 Sep 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
best places to visit in turkey
- फोटो : pixa

एक्टर हर्षद अरोड़ा बताते हैं कि जब भी खाली वक्त मिलता है, उस दौरान वो घूमना पसंद करते हैं।  वो कहते हैं कि मेरा मानना है कि जब भी वक्त मिले और परिस्थितियां साथ दें, घूमने निकल जाना चाहिए। एक महीने पहले मैं तुर्की गया था। मैंने यहां दस दिन बिताए। यह बहुत अच्छी जगह है। इस्तांबुल, एंटालिया, कापाडोसिया तुर्की के मुख्य दर्शनीय शहर हैं। मैंने इस्तांबुल में सबसे अधिक वक्त बिताया। तुर्की में बहुत से ऐतिहासिक स्थल हैं, जो देखने लायक हैं।

best places to visit in turkey
- फोटो : pixa

इस्तांबुल में कई ऐतिहासिक इमारतें हैं। यहां  की हाजिया सोफिया और नीली मस्जिद बहुत प्रसिद्ध है। मैं इस्तांबुल में ग्रैंड बाजार के पास रुका था। यहां से कई दर्शनीय स्थल पास में थे, जैसे सुल्तान अहमद स्क्वेयर और टस्किन स्क्वेयर। मैं गलाता टॉवर भी गया था। इतिहास में अधिक रुचि रखने के कारण इस यात्रा में मेरे साथ एक गाइड भी था, जिसने तुर्की के ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

best places to visit in turkey
- फोटो : pixa

इस्तांबुल में बहुत से महल हैं, जो वहां के राजाओं की देन हैं। मैं मानता हूं कि हम जहां भी जाते हैं, वहां के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी रखनी चाहिए। हमें उस जगह की संस्कृति और रहन-सहन को भी समझने का प्रयास करना चाहिए। इस्तांबुल के बाद मैं एंटालिया के कापाडोसिया भी गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
best places to visit in turkey
- फोटो : pixa

कापाडोसिया घूमने का मेरा अनुभव बेहद शानदार है। मैंने यहां कई अनोखी चीजें देखीं। इसके आसपास का समूचा क्षेत्र एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस इलाके की कई अनोखी भूवैज्ञानिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विशेषताएं हैं। कापाडोसिया अपने भूमिगत घरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां डेरिंक्यू, क्यमाकली, गाजीमीर और ओजकोनाक इलाके भूमिगत शहरों के रूप में जाने जाते हैं। मैंने कापाडोसिया में हॉट एयर बैलून की सैर की। यहां मैंने अलग-अलग जगहों पर भिन्न-भिन्न मौसम का आनंद लिया। कहीं पहाड़ है तो कहीं खाई, कहीं बहुत ठंड है तो कहीं गर्मी। यहां एक ही ट्रिप में हर तरह के मौसम का आनंद लिया जा सकता है।

विज्ञापन
best places to visit in turkey
travel - फोटो : pixa

तुर्की में ज्यादातर मांसाहार का चलन है। यहां कुछ भारतीय रेस्त्रां भी हैं, जहां देसी खाना मिलता है, लेकिन मैंने अपनी ट्रिप में अधिकतर सलाद या पिज्जा का आनंद लिया। यहां के पकवान बहुत लोकप्रिय हैं। आलू से बनाई जाने वाली कंपीर नामक डिश तुर्की के रिजॉर्ट्स और होटलों में खूब परोसी जाती है। बकलावा नामक मीठी पेस्ट्री का टेस्ट भी अनोखा होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed