फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

September Travel Places: पैसा वसूल हैं भारत की ये जगहें, सितंबर के महीने में जाना रहेगा सबसे बेहतर

Sat, 14 Sep 2024 06:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 14 Sep 2024 06:18 PM IST
सार

यह समय मानसून का अंत और सर्दियों की शुरुआत का होता है, जिसमें मौसम यात्रा के लिए काफी सुखद हो जाता है। यहां कुछ सुंदर जगहें हैं जो सितंबर में घूमने के लिए आदर्श मानी जाती है। 

विज्ञापन
Best Places To Visit in September Travel Destinations in India
सितंबर में घूमने वाली जगहें - फोटो : istock

Best Places To Visit in September: सितंबर के महीने में शरद ऋतु का आगमन होता है। शरद ऋतु गर्मियों के बाद का और सर्दियों से पहले का महीना है। इस महीने में मौसम बहुत सुहाना होता है, जो घूमने के लिए उपयुक्त हो सकता है। मानसून के बाद जो लोग घूमने की योजना बना रहे हैं, वह सितंबर के महीने के लिए अपनी पैकिंग कर लें। सितंबर के महीने में भारत की कई जगहें अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। यह समय मानसून का अंत और सर्दियों की शुरुआत का होता है, जिसमें मौसम यात्रा के लिए काफी सुखद हो जाता है। यहां कुछ सुंदर जगहें हैं जो सितंबर में घूमने के लिए आदर्श मानी जाती है। 

Best Places To Visit in September Travel Destinations in India
मुन्नार - फोटो : instagram

केरल

सितंबर के महीने में घूमने के लिए केरल राज्य की कुछ जगहें बेहतरीन हो सकती हैं। केरल के पर्यटन स्थलों की सैर के लिए देश विदेश से लोग आते हैं, वहीं इस मौसम में यहां के नजारे अधिक खूबसूरत हो जाते हैं। आप अगर केरल की प्राकृतिक सुंदरता को निहारना चाहते हैं तो मुन्नार, थेक्कड़ी और अल्लेप्पी की सैर पर जा सकते हैं। मुन्नार चाय के बागानों से ढका खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसकी हरियाली देखते ही बनती है। शांत वातावरण और ठंडा मौसम इसे एक आदर्श जगह बनाते हैं। 

प्रसिद्ध बैकवाटर हाउसबोट यात्रा के लिए अल्लेप्पी का नाम मशहूर है। सितंबर में यहाँ के नदियों और लैगून का पानी साफ होता है और प्रकृति का सुंदर दृश्य देखने को मिलता है। यहां का पेरियार वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी आपको हाथियों और अन्य जंगली जानवरों के साथ ट्रेकिंग और जंगल सफारी का अनुभव देता है।

Best Places To Visit in September Travel Destinations in India
उदयपुर - फोटो : Instagram

राजस्थान 

राजस्थान का मौसम भी इस समय घूमने के लिए उपयुक्त है। राजस्थान के उदयपुर के सफर पर जा सकते हैं। उदयपुर झीलों और महलों का शहर हैं,जहां मानसून के बाद झीलें पूरी तरह से भर जाती हैं और महलों का सौंदर्य बढ़ जाता है।  सितंबर में जैसलमेर की सुनहरी रेत, किले और हवेलियाँ देखने योग्य होते हैं। इसके रेगिस्तान में सफारी का अनुभव अनोखा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places To Visit in September Travel Destinations in India
धर्मशाला - फोटो : istock

हिमाचल प्रदेश

बर्फीली चोटियों और हरे-भरे घाटियों के बीच स्थित मनाली सितंबर में एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन बन जाता है। यहां आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए कसोल एक शांत और सुंदर जगह है। यहां की पार्वती घाटी का नजारा मंत्रमुग्ध करने वाला होता है। इसके अलावा तिब्बती संस्कृति से प्रभावित धर्मशाला सितंबर में सुखद मौसम और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कराती है।
 

विज्ञापन
Best Places To Visit in September Travel Destinations in India
nainital - फोटो : istock

उत्तराखंड 

झीलों का शहर नैनीताल सितंबर में ठंडा और शांत रहता है। यहां की नैनी झील और आसपास की हरी-भरी घाटियां इसे घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाती हैं। मसूरी हिल स्टेशन सितंबर में मानसून की हरियाली के बाद बेहद खूबसूरत हो जाता है। यहां का कैमल्स बैक रोड और केम्प्टी फॉल्स पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed