फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Places For Winter Vacation: बच गई हैं छुट्टियां तो साल खत्म होने से पहले इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

Sun, 08 Dec 2024 01:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 08 Dec 2024 01:04 PM IST
सार

साल खत्म होने वाला है। ऐसे में यदि आपकी छुट्टियां भी बच गईं हैं तो अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएं। यहां हम आपको घूमने के लिए कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
best places to visit in india in winter vacation  in December
साल खत्म होने से पहले इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान - फोटो : instagram

Best Places For Winter Vacation: कुछ ही दिनों में 2024 खत्म हो जाएगा। ऐसे में अब हर कोई नए साल का इंतजार कर रहा है। साल के अंत में लोग काफी जरूरी काम निपटाते हैं। बहुत से लोग इसी महीने में घूमने का प्लान भी बनाते हैं। खासतौर पर वो लोग जो नौकरी करते हैं, वो साल के अंत में ही अपनी बची हुई छुट्टियां इस्तेमाल करके घूमने जाते हैं।



यदि आपके पास भी छुट्टियां बची हैं तो ज्यादा सोचिए नहींं। अपने बॉस से बात करके अवकाश लीजिए और घूमने निकल पड़िए। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां दिसंबर के महीने में घूमने का अलग ही मजा है। इन जगहों पर आप अपने परिवार के साथ-साथ दोस्तों के साथ भी घूमने जा सकते हैं। ये सभी जगहें आपके इस साल के अंत को और यादगार बना देंगी। 

best places to visit in india in winter vacation  in December
मनाली, हिमाचल प्रदेश - फोटो : X/@sssaaagar

मनाली, हिमाचल प्रदेश

यदि आपको बर्फ से ढके पहाड़ पसंद हैं तो आप परिवार या दोस्तों के साथ मनाली जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़ और ठंडी हवाओं का अनुभव मिलेगा। इसके साथ-साथ एडवेंचर लवर्स के लिए यहां स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का भी इंतजाम होता है। जिन लोगों की नई-नई शादी हुई है, उनके लिए ये एक रोमांटिक डेस्टिनेशन है। 

best places to visit in india in winter vacation  in December
औली, उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला

औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। इसे भारत का स्कीइंग हब भी कहा जाता है। यहां आपको बर्फीले पहाड़ों और देवदार के जंगलों के बीच की शांति का अनुभव मिलेगा। इसके साथ-साथ आपको यहां हिमालय के शानदार नजारे देखने को भी मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best places to visit in india in winter vacation  in December
गोवा - फोटो : https://goa-tourism.org.in/beaches-in-goa

गोवा

यदि बैचलर लाइफ एन्जॉय करनी है तो आप दोस्तों के साथ गोवा जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां दिसंबर में क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टियों की वजह से काफी शानदार माहौल रहता है। समुद्र तटों पर संगीत, फूड और वॉटर स्पोर्ट्स आपकी छुट्टियों को मजेदार बना देंगे। आप यहां जाकर गोवा कार्निवाल और नाइटलाइफ का अनुभव ले सकते हैं। 

विज्ञापन
best places to visit in india in winter vacation  in December
जयपुर और उदयपुर, राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

जयपुर और उदयपुर, राजस्थान

 सर्दी के मौसम में आप राजस्थान की इन दोनों जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां स्थित ऐतिहासिक महल, किले और झीलें आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे। यहां का खाना खाकर आप उसका स्वाद कभी भूल नहीं पाएंगे। यहां आपको स्थानीय संस्कृति, हैंडीक्राफ्ट बाजार का अनुभव भी मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed