फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tour Planning: क्रिसमस-नए साल को बनाइए खास, कम बजट में इन बेहद खूबसूरत जगहों का ले सकेंगे मजा

Abhilash Srivastava अभिलाष श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
best places to visit in india between christmas and new year, affordable and full of happiness
क्रिसमस में कहां घूमने जाएं? - फोटो : Pixabay

हम सब अब तेजी से इस साल की समाप्ति की तरफ बढ़ रहे हैं। अगर आप भी साल के समापन को खास बनाने के लिए कहीं घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको देश के बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। छुट्टियों के इन दिनों में गोवा, शिमला-मनाली में काफी भीड़-भाड़ हो जाती है, ऐसे में आप इस बार उन जगहों की प्लानिंग कर सकते हैं, जो बजट में कम होने के साथ आपके लिए बेहद यादगार और आनंददायक हो सकते हैं, तो आगे तीन बेहद खूबसरत स्थानों के बारे में जान सकते हैं। क्रिसमस-नए साल में इन जगहों पर दोस्तो-परिवार के साथ जाकर पूरा आनंद ले सकते हैं।



उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई ऐसे राज्य हैं जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए बाहरी देशों के लोगों को भी आकर्षित करते रहते हैं। पहाड़ों-झीलों और हरियाली वाले ये जगह आपके आनंद और उत्साह को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। इसके लिए अभी से इन जगहों की बुकिंग करा सकते हैं।

best places to visit in india between christmas and new year, affordable and full of happiness
शिलॉन्ग की बनाएं प्लानिंग - फोटो : istock

शिलॉन्ग की मनमोहक खूबसूरती

क्रिसमस और नए साल के आगमन के जश्न के लिए शिलॉन्ग घूमने जाना बेहतर विकल्प हो सकता है। नॉर्थ ईस्ट का यह खूबसूरत स्थान क्रिसमस के साथ-साथ नए साल के उमंग को भी काफी बढ़ा देगा। इसे भारत के सबसे अच्छे क्रिसमस गेटवे में से एक भी माना जाता है। वुडलैंड हिल स्टे, सिल्वर ब्रूक होमस्टे जैसी जगहें यहां काफी खास और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं। गुवाहाटी रेटवे स्टेशन करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर शिलॉन्ग स्थित है।

best places to visit in india between christmas and new year, affordable and full of happiness
पुडुचेरी जाएं घूमने - फोटो : istock

पुडुचेरी की कर सकते हैं प्लानिंग

भारत का केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी क्षेत्रफल की दृष्टि से भले ही कम हो पर यह कई मामलों में आपके लिए बेहद उत्साह का केंद्र हो सकता है। यहां कई प्रसिद्ध चर्च स्थित हैं जहां आप क्रिसमस का पूरा आनंद ले सकते हैं। दिसंबर का मौसम इस स्थान की खूबसरती को और भी बढ़ा देता है। क्रिसमस के दिनों में यहां बाजारों में खास धूम देखने को मिलती है, शाम के समय यहां बाजारों में घूमना आपके लिए बेहद आनंददायी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best places to visit in india between christmas and new year, affordable and full of happiness
केरल झीलों का शहर - फोटो : istock

केरल का लें आनंद

अगर आप खूबसूरत झीलों और बीच का आनंद लेना चाहते हैं तो केरल जाने की प्लानिंग की जा सकती है। विशेषतौर पर क्रिसमस और न्यू इयर के दिऩों में केरल घूमने की योजना बनाना आपकी छुट्टियों का काफी खास बना सकता है। केरल की प्राकृतिक खूबसूरती, यहां की झीलों का दिसंबर के महीने में आनंद काफी बढ़ जाता है। त्रिवेंद्रम और एर्नाकुलम, यहा के दो नजदीकी रेलवे स्टेशन्स हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed