सर्दियों में घूमने का रोमांच ही अलग होता है। दिसंबर में नौकरीपेशा लोगों के पास काम का बहुत लोड नहीं होता और छुट्टियां बची हुई होती है। वहीं बच्चों के स्कूलोंं मेंं और युवाओं के कॉलेजों में भी छुट्टियां रहती है। ऐसे में जब कहीं घूम आने को जी चाहता है तो मन में पहाड़, समंदर और हसीन वादियों का दृश्य उभरता है। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही चार खूबसूरत जगहों के बारे में:
शिलांग: जहां उन्मगोत नदी में तैरती नाव हवा में उ़ड़ती प्रतीत होती है
2 of 5
Unmgot River
- फोटो : Pixabay
सर्दियों में यहां आकर लगता है, जैसे जन्नत यहीं है। तापमान 12-20 डिग्री तक रहता है और मौसम सुहावना। एक नदी है उन्मगोत, यहां पहुंच गए तो लौटने का मन नहीं करता। दावकी, दारंग और शेंनान्गडेंग, इन तीन गांवों में बहने वाली नदी का पानी इतना साफ होता है कि किसी नाव को इसमें तैरते देखेंगे तो आपको ऐसा प्रतीत होगा मानो वह हवा में उड़ रही हो। इसके अलावा यहां घूमने को त्यसिम, पिंजेरा, विल्लीयमनगर है, जबकि यहां तूरा फेस्टिवल भी देखने लायक होते हैं।
डलहौजी: जहां बर्फ से ढके देवदार के पेड़ वहीं रुकने को कर देते हैं मजबूर
3 of 5
Himachal Pradesh
- फोटो : Pixa
हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में सर्दियों में जाना बहुत खास होता है। दिसंबर में जब देवदार के पेड़ बर्फ से ढके होते हैं तो यह नजारा आंखों को सुकून देने वाला होता है। मन करता है कि यहीं रुक जाएं और इन वादियों का आनंद लें। वहीं ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए तो यह शानदार डेस्टिनेशन होता है। अगर आपको भी ट्रेकिंग करने का मन हो तो यहां जरुर जाएं। यहां नेशनल हिमालयन विंटर ट्रेकिंग एक्सपेडिशन होता है।
औली: मन मोह लेता है बर्फ से ढके पहाड़ों का दृश्य
4 of 5
औली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बर्फ से ढके पहाड़ किसे अच्छे नहीं लगते। उत्तराखंड के औली में यही नजारा मन मोह लेता है। यहां से नीलकंठ, मन पर्वत और नंदा देवी के पहाड़ों का बहुत सुंदर दृश्य देखने को मिलता है। एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए यहां स्कीइंग का फन मौजूद होता है। यहां स्कीइंग की नेशनल चैंपियनशिप भी आयोजित की जाती है।
सोनमर्ग: थजिवास में मिलेगा स्नोफॉल का आनंद
जम्मू कश्मीर का सोनमर्ग किसी जन्नत से कम नहीं होता। सोनमर्ग आने वाले लोग थजिवास घूमने जरुर जाते हैं। दिसंबर में तो सोनमर्ग में हांड़ कपा देने वाली ठंड पड़ती है। वैसे तो यह जगह पूरे साल बर्फ़ से ढकी रहती है, लेकिन दिसंबर मेंं आप यहां स्नोफॉल यानी बर्फबारी का मजा ले सकेंगे। आप यहां स्कीइंग, स्लेज राइड्ज और स्नोबोर्डिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। यह अपने आम में अनूठा अनुभव होगा।