फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मई की तपती गर्मी से हो गए हैं परेशान तो इन जगहों पर लें दिसंबर की ठंड का आनंद

Wed, 01 May 2019 04:39 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 01 May 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
best destination in summer laddakh north sikkim tawang

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। दिन प्रतिदिन सूर्य का तपामान बढ़ता जा रहा है। लोग गर्मी से हाल-बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी भीषण गर्मी से परेशान हैं तो तुरंत अपना बैग पैक करें और उन जगहों पर घूमें जहां पड़ती है ठंड। ये सारे डेस्टिनेशन भारत में ही मौजूद हैं। 

best destination in summer laddakh north sikkim tawang
- फोटो : File Photo

लद्दाख
लद्दाख में सर्दियों के मौसम में तापमान -40 के आसपास पहुंच जाता है। जबकि गर्मी में यहां का तापमान 7 डिग्री से लेकर 10 डिग्री तक रहता है। गर्मी के मौसम में मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। जब भी आप लद्दाख जाने का प्लान बनाएं तो शांति स्तूप, लेह पैलेस, पैन्गॉन्ग लेक सहित कई अन्य जगह भी घूमें। 

best destination in summer laddakh north sikkim tawang

नॉर्थ सिक्किम
नॉर्थ सिक्किम भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। सर्दियों में यहां का तापमान -40 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। जबकि गर्मी के वक्त यहां का तापमान 12 से 13 डिग्री तक पहुंच जाता है। हालांकि गर्मी से राहत पाने के लिए ये बेस्ट डेस्टिनेशन है। नॉर्थ सिक्किम में आप जीरो पॉइंट, युम्थंग वैली, लाचुंग मॉनेस्ट्री सहित कई वॉटर फाल्स देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best destination in summer laddakh north sikkim tawang

तवांग, अरुणाचल प्रदेश
इस प्रदेश के सबसे खूबसूरत शहरों में एक है तवांग। तवांग जाने का बिल्कुल सही समय गर्मी का है। सर्दियों में यहां का तापमान दो से दस डिग्री तक रहता है। जबकि गर्मी के मौसम में यहां का तापमान दस से बीस डिग्री तक रहता है। यहां गर्मियों में दिन का मौसम सुहावना रहता है जबकि रातें सर्द होती हैं। अगर आप तवांग जाने का प्लान बनाएं तो मॉनेस्ट्री, सेला पास, तक्तसांग गोम्पा जैसी जगह जरुर घूमने जाएं। 

विज्ञापन
best destination in summer laddakh north sikkim tawang

द्रास, जम्मू-कश्मीर
द्रास करगिल से 60 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिमी हिस्से में पड़ता है। यह भारत का सबसे ठंडी जगहों में से एक है। ठंड के मामले में द्रास साइबेरिया के बाद दूसरे नंबर पर आता है। सर्दियों में यहां का औसत तापमान -40 से -45 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed