गर्मी के मौसम में ज्यादातर कपल पहाड़ों पर घूमने जाते हैं। वहीं बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो हिल स्टेशन जाते-जाते बोर हो गए हैं। ऐसे लोग इन छुट्टियों में पार्टनर संग वॉटर गेम्स के लिए जा सकते हैं, जहां आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के साथ-साथ अपनी बॉन्डिंग को मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी पांच जगहों के बारे में जहां आप वाटर गेम्स का मजा ले सकते हैं...
पार्टनर संग पहाड़ो पर जा-जाकर हो गए हैं बोर, तो इस बार ये ऐडवेंचर वॉटर एक्टिविटीज करें ट्राई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैकवाटर कयाकिंग, केरल
नदियों, खूबसूरत पहाड़ो, झीलों और हरियाली के लिए मशहूर केरल में आप पार्टनर संग सुकून के पल बिताने के लिए प्लान कर सकते हैं। इसी के साथ आप यहां हाउसबोट में सवार होकर बैकवॉटर्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके लिए आप एलेप्पी से अपनी यात्रा शुरू करें और गांवों की सैर करते हुए चप्पू, पुलीकुन्नु की संकीर्ण नहरों, कवलम के द्वीप और अंत में कोविलकोम तक पहुंच सकते हैं। आप यहां हेरिटेज विला में रहने के दौरान बैकवॉटर्स की सैर को इंजॉय करेंगे।
बेंगलुरु के भीमेश्वरी में वॉटर राफ्टिंग
बेंगलुरु के पास में भीमेश्वरी में कावेरी नदी के तट पर बहुत सारी ऐडवेंचर वॉटर एक्टिविटीज हैं। इसके अलावा यहां आप वॉटर राफ्टिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं और एंग्लिंग के जरिए मछली पकड़ने का भी मजा ले सकते हैं। भागदौड़ भरी इस जिंदगी से एक ब्रेक लेकर पार्टनर संग अच्छे पल बिताने के लिए यह परफेक्ट जगह है।
कोलकाता की हुगली नदी पर लें क्रूज का मजा
आप चाहे तो कोलकाता का भी प्लान कर सकते हैं। यहां हुगली नदी पर पार्टनर संग क्रूज का मजा लें। क्रूज की सवारी के दौरान आप शहर के तेज जिंदगी से दूर प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे। सवारे के दौरान आपको बहुत कुछ मिलेगा। यह सफर आपके लिए हमेशा के लिए यादगार होगा। हुगली नदी में आप ग्लाइडिंग भी कर सकते हैं।
वॉटर ऐडवेंचर की बात हो अंडमान का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। कपल्स के लिए अंडमानबेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन में से एक है। भारत में स्कूबा डाइव करने के लिए हैवलॉक द्वीप सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आपकी रुचि गोताखोरी में है तो आप कोरल और रंगीन मछलियों को देखने के लिए सी-वॉकर हेलमेट या स्नोर्केलिंग गियर के साथ इनकी दुनिया की सैर कर सकते हैं। यहां और भी कई वॉटर ऐडवेंचर एक्टिविटीज हैं, जिन्हें कर आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।