फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सप्ताह के अंत में घूमने जा सकते हैं गुरुग्राम के आसपास स्थित इन खूबसूरत जगहों पर

Wed, 17 Feb 2021 09:47 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 17 Feb 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
beautiful places to visit near gurgaon weekend places to visit near gurgaon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश की राजधानी दिल्ली के पास में गुरुग्राम स्थित है। यह जगह नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यहां पर कई मल्टीनेशनल कंपनियां स्थित हैं। फरीदाबाद के बाद गुरुग्राम हरियाणा का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। पूरे सप्ताह काम करने के बाद सप्ताह के अंत में लोगों घूमने का कार्यक्रम बनाते हैं। गुरुग्राम के आसपास भी बहुत सी खूबसूरत जगह हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए गुरुग्राम के आसपास स्थित खूबसूरत स्थानों के बारे में...

beautiful places to visit near gurgaon weekend places to visit near gurgaon
सुल्तानपुर बर्ड सैंचुरी, गुरुग्राम - फोटो : instagram

सुल्तानपुर बर्ड सैंचुरी

  • सुल्तानपुर बर्ड सैंचुरी गुरुग्राम से महज 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह भारत के सबसे लोकप्रिय पक्षी अभयारण्यों में से एक है। यहां लगभग 250 से अधिक देशी पक्षियों की प्रजातियों और लगभग 190 प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों का घर है। सप्ताह के अंत में घूमने के लिए ये जगह काफी अच्छी है।

बेहद ही खूबसूरत हैं उत्तराखंड के ये स्थान, जानिए सभी जगहों के बारे में

beautiful places to visit near gurgaon weekend places to visit near gurgaon
शिखर एडवेंचर पार्क, गुरुग्राम - फोटो : social media

शिखर एडवेंचर पार्क

  • शिखर एडवेंचर पार्क गुरुग्राम से 12.2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस पार्क में आपको बहुत सी एडवेंचर्स एक्टिविटी करने को मिलेंगी। आप यहां पर ओवरनाइट कैंपिंग भी कर सकते हैं।

Rivers In India: जानिए भारत की पावन धार्मिक नदियों के बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन
beautiful places to visit near gurgaon weekend places to visit near gurgaon
टिकली बॅाटम - फोटो : social media

टिकली बॅाटम

  • टिकली बॅाटम हवेलियां हैं। यहां पर आपको काफी आनंद आएगा। सुंदर उद्यान और स्विमिंग पूल यहां के मुख्य आकर्षण हैं। टिकली बॅाटम में आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी ले सकते हैं। ये जगह गुरुग्राम से करीबन 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
beautiful places to visit near gurgaon weekend places to visit near gurgaon
प्रतापगढ़ फार्म - फोटो : social media

प्रतापगढ़ फार्म

  • प्रतापगढ़ फार्म गुरुग्राम से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह पर आप घर में बने हुए खाने का आनंद लेने के साथ ही कई तरह के मजेदार खेल भी खेल सकते हैं। आप यहां पर ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं। बच्चों को घूमाने के लिए ये जगह काफी अच्छी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed