फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए भारत में स्थित खूबसूरत आइलैंड्स के बारे में

Wed, 17 Feb 2021 09:47 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 17 Feb 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
A beautiful island situated in India names
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की खूबसूरती को देखने देश- विदेश के पर्यटक आते रहते हैं। भारत में कई खूबसूरत आइलैंड्स हैं जिनकी खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत में स्थित खूबसूरत आइलैंड्स के बारे बताएंगे। इन खूबसूरत आइलैंड्स की खूबसूरती देख आपका दिल खुश हो जाएगा। अगली स्लाइड्स में जानिए भारत में स्थित खूबसूरत आइलैंड्स के बारे में...

A beautiful island situated in India names
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Facebook/Selections Viagens

दीव आइलैंड, गुजरात

  • दीव आइलैंड, गुजरात में स्थित बेहद ही खूबसूरत आइलैंड है। यह आइलैंड काठियावाड़ प्रायद्वीप के दक्षिणी तट पर स्थित है। इस आइलैंड में पुर्तगाली संस्कृति और गुजराती समुदाय का मिला जुला रूप देखने को मिलता है। यहां पर घूमने का सबससे अच्छा समय मार्च से जुलाई तक होता है। गर्मियों में यहां का तापमान औसतन 31 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

सप्ताह के अंत में घूमने जा सकते हैं गुरुग्राम के आसपास स्थित इन खूबसूरत जगहों पर

A beautiful island situated in India names
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Facebook/PANROTAS

बैरन आइलैंड, अंडमान

  • बैरन आइलैंड, अंडमान में स्थित है। यह द्वीप भारत में स्थित एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी द्वीप है। इस द्वीप में आवास की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह द्वीप अंडमान द्वीपों में सबसे पूर्वी द्वीप है।

Rivers In India: जानिए भारत की पावन धार्मिक नदियों के बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन
A beautiful island situated in India names
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

माजुली, असम

  • असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित माजुला आइलैंड दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है। यह आइलैंड उत्तर में सुबनसिरी नदी और दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा निर्मित है। इसे 16 वीं शताब्दी के बाद से असम की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। इस खूबसूरत आइलैंड के नजारे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

बेहद ही खूबसूरत हैं उत्तराखंड के ये स्थान, जानिए सभी जगहों के बारे में

विज्ञापन
A beautiful island situated in India names
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

साओ जैसिंटो

  • मोरमुगाओ खाड़ी में स्थित साओ जैसिंटो एक छोटा सा द्वीप है। यह आइलैंड बोगमालो समुद्र तट से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस आइलैंड को अपार प्राकृतिक सुंदरता से भी नवाजा गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed