{"_id":"5f698d218341784e0d66db07","slug":"beautiful-places-in-india-must-visit-mount-abu-in-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेना है तो जाएं माउंट आबू, यादगार रहेगा सफर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेना है तो जाएं माउंट आबू, यादगार रहेगा सफर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
माउंट आबू का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Mount Abu The Nature Beauty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माउंट आबू एक बेहद खूबसूरत सा हिल स्टेशन है। ये जगह पश्चिमी भारत के राजस्थान और गुजरात सीमा के पास है। यहां पर चारों तरफ हरे-भरे जंगल हैं। यहां का वातावरण शांति और सुकून देने वाला है। ये हिल स्टेशन अरावली रेंज में ऊंचे पठार पर स्थित है। यहां पर खूबसूरत पहाड़ियां हैं, जिनका दृश्य बहुत मनोरम लगता है। यहां पर आप प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई अच्छी जगहें हैं। यहां के जंगलों में वन्यजीवों को भी देखा जा सकता है जो सफर के मजे को दोगुना कर देते हैं। यहां घूमने के लिए कई धार्मिक स्थल भी हैं। कपल्स और परिवार दोनों के लिहाज से ये जगह अच्छी है। आइए जानते हैं यहां के बारे में...
2 of 6
नक्की लेक, माउंट आबू
- फोटो : Facebook/Forts of Rajasthan
यहां पर नक्की लेक (झील) है, जहां आप नौका विहार (Boat ride) का लुत्फ उठा सकते हैं। ये झील चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ियों से घिरी हुई है, इसलिए यहां पर नौका विहार करने का अलग ही अनुभव होता है। यह भारत की एकमात्र ऐसी झील है जो कृत्रिम रुप से बनाई गई है।
3 of 6
वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, माउंट आबू
- फोटो : Facebook/World of Rajasthan
माउंट आबू में आप वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में वन्यजीवों को देख सकते हैं। यहां की हरियाली भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। राजस्थान के बिल्कुल करीब में होने के कारण आपको यहां पर वनस्पतियों और जीवों की विविधता देखने को मिलेगी। यहां पर गुरु शिखर का मनमोहक दृश्य देखकर पर्यटकों का मन आनंदित हो जाता है। ये अरावली की सबसे ऊंची चोटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिलवाड़ा मंदिर, माउंट आबू
- फोटो : Facebook/Satirtha Sinha
माउंट आबू से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित दिलवाड़ा मंदिर है, जो पांच मंदिरों का समूह है। यहां के स्तंभों पर नृत्यांगनाओं की आकृतियां बनी हुई हैं। यहां के दरवाजों, छत और खंभों तक पर आपको खूबसूरत नक्काशी देखने को मिलेगी। इस मंदिर में अद्भुत कारीगरी की गई है। अपने एतिहासिक महत्व और संगमरमर के पत्थरों पर की गई बारीक और सुंदर कारीगरी के लिए ये मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
5 of 6
गौमुख मंदिर में नंदी के मुंह से निकलता जल
- फोटो : Facebook/We 'the People of Mount Abu'
गौमुख मंदिर, जैसा कि इसका नाम है यह मंदिर भगवान शिव के वाहन नंदी को समर्पित है। यहां पर संगमरमर के बैल के मुंह से एक रहस्यमय जलधारा गिरती है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 700 सीढ़ियों की चढ़ाई करनी पड़ती है। मेडिटेशन करने के लिए यह स्थान प्रसिद्ध है। पूरे साल यहां पर धार्मिक यात्रा होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।