फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरल में हरियाली के बीच घूमने के लिए बेहतरीन जगह है अल्लेप्पी

Mon, 28 Sep 2020 09:46 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल न्यूज, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल न्यूज, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 28 Sep 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
allepey kerala beautiful and popular tourist place in india
kerala travel - फोटो : Pixabay

अल्लेप्पी केरल का ही नहीं भारत का भी एक लोकप्रिय लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। ये जगह समुद्री बीच, खूबसूरत बैकवाटर, लैगून की वजह से जानी जाती है। इस जगह को पूर्व का वेनिस कहा जाता है। अगस्त और सितंबर महीने में यहां पर पारंपारिक नौका दौड़ का आयोजन होता है। यह नौका दौड़ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां पर घूमने के लिए बहुत सारी अच्छी जगह हैं। यहां की हरियाली पर्यटको को अपनी ओर लुभाती है। जानते हैं यहां पर घूमने की मुख्य खूबसूरत जगह कौन-कौन सी हैं।

allepey kerala beautiful and popular tourist place in india
kerala travel - फोटो : Pixabay

यहां पर बैकवाटर पर्यटको के घूमने की आकर्षक जगह है। यहां पर पर्यटक हाउसबोट्स क्रूज बुक कर सकते हैं। ये पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा गतिविधि है। यहां पर आप चारों ओर नारियल के पेड़, हर तरफ घनी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता देख सकते हैं। यहां पर दूर तक फैले धान के खेत बहुत शानदार लगते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है। यहां पर घूमने में आपको कोई परेशानू नहीं होगी यहां पर आपको कुक, गाइड सभी उपलब्ध होंगे। फोटोग्राफी करने के लिए ये जगह बहुत बेहतरीन है।

allepey kerala beautiful and popular tourist place in india
kerala travel - फोटो : Pixabay

अल्लेप्पी में जाकर आप दर्शनीय स्थलों पर घूमने भी जा सकते हैं। मुल्लाक्कल राजेश्वरी मंदिर के दर्शन भी करने जा सकते हैं। यह मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है। इसे मुलक्कल भगवती मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में अन्य देवताओं जैसे भगवान श्री कृष्ण, नाग देवता , अयप्पा और अंजनी पुत्र वीर हनुमान आदि की मूर्तियां भी विराजमान हैं। इस मंदिर में किसी भी जाति, धर्म के लोग जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
allepey kerala beautiful and popular tourist place in india
travel - फोटो : Pixabay

अल्लेप्पी में कृष्णापुरम पैलेस बहुत ही खूबसूरत जगह है। ये दक्षिण भारत का संग्रहालय है इसका इतिहास 18 वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। अगर आप दक्षिण भारत की संस्कृति को करीब से देखना और समझना चाहते हैं तो यहां पर अपना एक दिन बिता सकते है। ये दिन आपके लिए यादगार रहेगा।

विज्ञापन
allepey kerala beautiful and popular tourist place in india
travel - फोटो : social media

अल्लेप्पी समुद्र तट के बीच को सैंड आर्ट फेस्टिवल और अलाप्पुझा बीच फेस्टिवल के लिए जाना जाता है। अल्लेप्पी बीच पर हर साल अगस्त के महीने में नेहरू बोट रेस ट्रॉफी का आयोजन होता है। ये केरला का प्रमुख आकर्षण है। अल्लेप्पी समुद्र तट 150 साल से भी ज्यादा पुराना है। 
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed