Bakrid 2023 Beautiful Mosques: इस्लाम का पाक पर्व ईद-उल-अजहा 29 जून को मनाया जा रहा है। इस त्योहार को बकरीद भी कहा जाता है। प्रति वर्ष बकरीद माह ए जिलहिज्ज का चांद नजर आने के दसवें दिन मनाई जाती है। यह पर्व कुर्बानी का है। दुनियाभर के मुसलमान हजरत इब्राहिम के बलिदान के प्रतीक के रूप में नर बकरे की बलि देकर बकरीद मनाते हैं। इस मौके पर दावत करते हैं और जरूरतमंदों को बांटते हैं। इस मौके पर ईदगाह में नमाज अदा की जाती है। मुसलमान भाई मस्जिद जाते हैं और अल्लाह से दुआ मांगते हैं। भारत के हर छोटे बड़े शहर में कई मस्जिदें हैं, कुछ मस्जिदें दुनियाभर में मशहूर हैं। बकरीद के मौके पर भारत की ऐसी मस्जिदों को देखने के लिए जा सकते हैं, जो ऐतिहासिक महत्व रखती हैं और बेहद खूबसूरत हैं। भारतीय मस्जिदों की सुंदरता देखकर दुबई या संयुक्त अरब अमीरात के मस्जिदों की नक्काशी भूल जाएंगे। यह रहे भारत के सबसे प्राचीन और सुंदर मस्जिद।
Bakrid 2023: भारत की सबसे प्राचीन मस्जिदें, अपनी खूबसूरती के लिए हैं दुनियाभर में मशहूर
जामा मस्जिद, दिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस मस्जिद का असल नाम मस्जिद ए जहान नुमा है। जामा मस्जिद का निर्माण 1650-56 के बीच मुगल बादशाह शाहजहां ने कराया था। उस दौर में मस्जिद को बनवाने में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए थे। जामा मस्जिद लाल पत्थरों और सफेद मार्बल से तैयार की गई है।
ताज-उल-मस्जिद, भोपाल
एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में भोपाल की ताज-उल-मस्जिद का नाम भी शामिल है। इस मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के दौर में नवाब सैयद सिद्दीक हसन खान की पत्नी शाह जहां बेगम ने कराया था। मस्जिद का पूरा निर्माण उनकी बेटी सुल्तान जहान बेगम ने कराया। इस मस्जिद को बनने में लगभग 140 साल लग गए। मस्जिद की खूबसूरती देखते ही बनती है।
मक्का मस्जिद, हैदराबाद
देश की सबसे बड़ी और प्राचीन मस्जिदों में मक्का मस्जिद का नाम भी शामिल है। मक्का मस्जिद हैदराबाद में स्थित है। इस मस्जिद का निर्माण सुल्तान मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने कराया था। मस्जिद का मुख्य हाॅल 75 फीट ऊंचा है, जहां 20 हजार लोग एक वक्त पर नमाज अदा कर सकते हैं।
जामा मस्जिद, आगरा
मुगलों ने देश में कई अद्भुत इमारतों का निर्माण कराया था। शाहजहां ने अपने शासन काल में केवल आगरा का ताज महल ही नहीं बल्कि आगरा में जामा मस्जिद का निर्माण भी कराया। इस मस्जिद को शाहजहां ने अपनी बेटी जहां आरा की याद में बनवाया था। इस सुंदर मंदिर की पश्चिमी दीवार की मेहराबें बहुत खूबसूरत हैं।