फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धरती पर जन्नत देखना चाहते हैं तो इन छुट्टियों में 'कुर्ग' जाना ना भूलें

Thu, 02 May 2019 06:17 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 02 May 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
amazing things to do in coorg places to visit this summer 2019

मई और जून दो ऐसे महीने हैं जिसमें काम करने की कम ही इच्छा होती है और अधिकतर लोग काम से समय निकालकर घूमने जरूर जाते हैं। गर्मियों का मौसम हो और हिल स्टेशन ना जाएं असंभव है। ऐसे में, धरती का जन्नत कूर्ग तो आपकी लिस्ट में पहले नंबर पर होना चाहिए। नदी, झरने, पहाड़ और चाय के मनमोहक बगान ही 'कूर्ग' की असली पहचान हैं। अगर मन बना चुकें हैं तो घूम आइए ये जगह। जान लें इसकी बाकि खासियत। 




  

amazing things to do in coorg places to visit this summer 2019
चाय और कॉफी के बागानों के गढ़ में कॉफी पीने का अलग ही आनंद होगा। कूर्ग की कॉफी में कितना स्वाद होगा इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। माइक्रो फ्लाइट फ्लाइंग से कूर्ग की अविश्वसनीय खूबसूरती देखना जीवन का सबसे सुखमयी पल होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, 'कूर्ग' में माउंटेन  बाइकिंग का भी मजा ले सकते हैं। 

 
amazing things to do in coorg places to visit this summer 2019
तिब्बती मठ को स्वर्ण मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। ये मठ तिब्बती लोगों की संस्कृति और इतिहास को दर्शाता है। सोने की मूर्तियों वाला ये मठ देखने में काफी आकर्षक है। चाय और कॉफी कूर्ग का मुख़्य आकर्षण हैं। प्रकृति को तसल्ली से देखना चाहते हैं, तो इन पेड़-पौधों के बीच टहलने निकल जाइये. मन को शांति प्राप्त होगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
amazing things to do in coorg places to visit this summer 2019
बारपोल नदी 'व्हाइट रीवर राफ़्टिंग' के लिए एक मशहूर जगह है। इस खूबसूरत नदी में राफ्टिंग करते समय आप 'ब्रह्मगिरी वन्यजीव अभ्यारण्य' के दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं। 

 
विज्ञापन
amazing things to do in coorg places to visit this summer 2019
अगर हिल स्टेशन जाकर ट्रैकिंग करने का शौक है, तो इसके लिये वेस्टर्न घाट से खूबसूरत कोई जगह नहीं है। इतना ही नहीं, कूर्ग कैसी जगह जाएं और खरीदारी न करें ये तो असंभव है। अगर खाने में अनोखा स्वाद चाहते हैं, तो यहां से होममेड मसाले ले जाना न भूलें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed