फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखनी है लद्दाख जैसी खूबसूरती तो भारत की ये 4 जगह जरुर घूमें

Thu, 02 May 2019 06:05 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 02 May 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
4 best destination better than laddakh
- फोटो : File Photo

आज के वक्त में हर युवा दोस्तों के साथ बाइक पर लद्दाख की ट्रिप करना चाहता है। लेकिन इस ट्रिप को पूरा होने में कई तरह की अड़चनें आ जाती हैं। कभी दोस्तों के पास वक्त नहीं होता तो कभी बजट नहीं होता। अगर ऐसे में आप लद्दाख की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो आप भारत के अन्य जगहों पर जा सकते हैं जहां आपको लद्दाख की खूबसूरती मिलेगी। आइए जानते हैं भारत के इन खूबसूरत जगहों के बारे में।

4 best destination better than laddakh

स्पिति घाटी, हिमाचल प्रदेश
भारत और तिब्बत के बीच सुंदर सा राज्य हिमाचल प्रदेश के उत्तर पूर्वी में एक खूबसूरत सी जगह है। इस जगह का नाम स्पिति है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि आप यहां के एक भी दृश्य को कैमरे में कैद करना नहीं भूलेंगे। यहां के नजारों की तस्वीर देखते ही बनती है। 

4 best destination better than laddakh

दूधपथरी, कश्मीर
श्रीनगर से 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है दूधपथरी। दूधपथरी को भारत की कुछ चुिंदा सहसे सुंदर जगहों में से एक माना जाता है। यहां दूर-दूर तक हरी घास की मैदान फैली हुई है। दूधपथरी के कोमल हरी घास के मैदान में घूमने से आपको इस बात का एहसास होगा कि यह सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
4 best destination better than laddakh

एबॉट माउंट, उत्तराखंड
देवों की भूमि उत्तराखंड में एक से एक बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। यहां पर हर तरह के पर्यटकों के लिए घूमने लायक जगह हैं। लेकिन धीरे-धीरे यहां लोगों की भीड़ जमा होती जा रही है। ऐसे में अगर आप सुकून भरा पल बिताना चाहते हैं तो उत्तराखंड के एबॉट माउंट आपके लिए सही जगह है। 

विज्ञापन
4 best destination better than laddakh

गिरनार, गुजरात
ऐसा माना जाता है की गिरनार के पर्वत हिमालय से भी पुराने वक़्त से इस दुनिया मे मौजूद हैं। अहमदाबाद से 327 किलो मीटर दूर जूनागढ़ के पास गिरनार के पहाड़ स्थित हैं। गिरनार पर्वत के आस पास के इलाक़े मे बहुत सारे देखने योग्य पौराणिक मंदिर और पुरातन स्थल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed