फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रा 2019: आप भी कर रहे हैं यात्रा की तैयारी तो जानें क्या करें और क्या ना करें

Thu, 06 Jun 2019 11:51 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 06 Jun 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2019 registration thing to do or not to do list

धार्मिक यात्रा पर जाने का समय शुरू हो गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के साथ-साथ अब अमरनाथ यात्रा की शुरुआत भी होने वाली है। हिंदू धर्म को मानने वाले लोग जीवन में एक बार अमरनाथ यात्रा पर जरूर जाते हैं। शिव भक्तों का मानना है कि यात्रा भले ही कठिन हो लेकिन पहुंचने के बाद सुकून जरूर मिलता है। पहाड़ी इलाका और खतरनाक चढ़ाई होने के कारण अमरनाथ यात्रा में कई ऐसे नियम और कानून है जिनका कड़ाई से पालन करना भी जरूरी है। 

amarnath yatra 2019 registration thing to do or not to do list
यात्रा का रजिस्ट्रेशन 
इस बार अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। ये कोई आम यात्रा नहीं है जिसे आप आसानी से कर सकते हैं इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। अपनी यात्रा से करीब एक महीने पहले रजिस्ट्रेशन कराएं। इसके बाद श्रद्धालुओं को यात्रा परमिट जारी किया जाता है। 
amarnath yatra 2019 registration thing to do or not to do list
अमरनाथ यात्रा के दौरान इन चीजों का ध्यान रखें 
-अपने पास पर्याप्त कपड़े रखें। 
-मौसम अचानक से बदल सकता है इसलिए रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग कोट, टॉर्च, टोपी, दस्ताने, जैकेट, वाटरप्रूफ पजामा अपने साथ रखें। 
-साड़ी में पैदल यात्रा करना मुश्किल होता है इसलिए महिलाओं को सलवार कमीज या ट्रेक सूट पहन कर यात्रा करनी चाहिए। 
-यात्रियों को अपने पास डिब्बाबंद भोजन रखने की सलाह दी जाती है ताकि भोजन की छोटी-मोटी जरूरत को तुरंत पूरा किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath yatra 2019 registration thing to do or not to do list
-अमरनाथ बोर्ड के द्वारा बताए गए सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें। 
-अपने साथ जरूरी दवाइयां साथ रखें ताकि इमरजेंसी में काम आ सके। 
-यात्रा में शारीरिक बल का इस्तेमाल करना पड़ता है इसलिए चुस्त कपड़े ना पहने ढीले और आरामदायक कपड़े पहन कर ही यात्रा करें। 
 
विज्ञापन
amarnath yatra 2019 registration thing to do or not to do list
यात्रा के दौरान ना करें ये चीजें
-चप्पल पहन कर यात्रा ना करें क्योंकि यात्रा के रास्ते खराब हो सकते हैं और बारिश के कारण फिसलन बढ़ सकती है केवल ट्रेकिंग शूज पहन कर ही यात्रा करें। 
-किसी भी तरह के शॉर्टकट का इस्तेमाल ना करें, खतरनाक हो सकता है। 
-यात्रा के दौरान पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि से बचें। 
-यात्रा के कई स्थानों पर चेतावनी लिखी होती है, उसे नजरअंदाज ना करें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed