फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nearest Hill Station: चंडीगढ़ से महज 3 घंटे की दूरी पर है ये खूबसूरत हिल स्टेशन

Sat, 22 Jul 2023 12:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Jul 2023 12:57 PM IST
विज्ञापन
5 Best Hill Stations Near Chandigarh Road Trip Under 5000 Rs Travel Details in Hindi
Hill Station - फोटो : istock

Hill Stations Near Chandigarh: अगर आपको घूमना पसंद है लेकिन सफर के लिए अधिक समय या छुट्टियां नहीं मिल पाती है तो वीकेंड ट्रिप की योजना बना सकते हैं। दफ्तर से दो दिन की छुट्टी लेकर आप घूमने जा सकते हैं। घूमने के लिए किसी ऐसी जगह का चयन करें, जहां दो दिन में सफर का पूरा आनंद उठाया जा सके। वीकेंड में आप कम समय में बजट ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर के पास कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां महज दो दिन में आसानी से घूमा जा सकता है और यहां पर्यटकों की भीड़ कम होती है। ऐसे में सुकून भरी छुट्टियां बिताई जा सकती हैं।



इस वीकेंड ट्रिप पर आप चंडीगढ़ से महज 3 घंटे की दूरी पर स्थित हिल स्टेशनों पर जाने की योजना बना सकते हैं। चंडीगढ़ से तीन घंटे की रोड ट्रिप काफी रोमांचक और सुंदर दृश्यों से परिपूर्ण होगी। दोस्तों या परिवार के साथ प्राकृतिक नजारों के बीच सुकून से छुट्टी बिताने के लिए तीन घंटे की ड्राइव कर इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

5 Best Hill Stations Near Chandigarh Road Trip Under 5000 Rs Travel Details in Hindi
चैल हिल स्टेशन - फोटो : istock

चैल

चंडीगढ़ से चैल की दूरी लगभग 106 किलोमीटर है। चैल तक पहुंचने के लिए आसपास फ्लाइट, बस और ट्रेन आसानी से मिल जाएगी। चैल हिल स्टेशन से सबसे करीब शिमला एयरपोर्ट है, जो 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

कालका रेलवे स्टेशन चैल से सबसे करीब है। सड़क मार्ग के जरिए चंडीगढ़ से चैल तीन घंटे में पहुंच सकते हैं। मानसून के मौसम में यात्री चैल आना पसंद करते हैं। चैल में काली का टिब्बा, साधुपुल झील, चैल वन्यजीव अभयारण्य और गुरुद्वारा साहिब घूमने जा सकते हैं। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड भी है।

5 Best Hill Stations Near Chandigarh Road Trip Under 5000 Rs Travel Details in Hindi
चकराता - फोटो : Istock

चकराता

चंडीगढ़ से चकराता की दूरी 195 किमी है। उत्तराखंड की वादियों में स्थित चकराता हिल स्टेशन काफी हसीन और मनमोहक है। अद्भुत और लुभावने पहाड़ों के बीच चकराता ऐसा हिल स्टेशन है, जहां बहुत कम भीड़ होती है। यहां कनासर, टाइगर फाॅल, देवबन बर्ड वाचिंग और बुधेरा गुफा जैसे पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Best Hill Stations Near Chandigarh Road Trip Under 5000 Rs Travel Details in Hindi
सोलन - फोटो : pixabay

सोलन

हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन हैं, लेकिन कम भीड़भाड़ और सुंदर स्थल की सैर के लिए सोलन जा सकते हैं। सोलन चंडीगढ़ से 67 किमी की दूरी पर है। यहां बेहतरीन और पवित्र मठ हैं। मानसून में सोलन की खूबसूरती बढ़ जाती हैं। यहां आप ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। टमाटर की खेती के कारण सोलन को 'लाल सोना' कहते हैं।

विज्ञापन
5 Best Hill Stations Near Chandigarh Road Trip Under 5000 Rs Travel Details in Hindi
नाहन हिल स्टेशन - फोटो : istock

नाहन हिल स्टेशन

हिमाचल प्रदेश के छोटे हिल स्टेशन नाहन की खूबसूरती अन्य हिल स्टेशनों से कम नहीं है। प्राकृतिकता को पसंद करने वालों को इस जगह से प्यार हो जाएगा। नाहन हिल स्टेशन में चूड़धार, रेणुका झील, हबन घाटी और हरिपुर धार जैसी बेहतरीन जगह हैं। चंडीगढ़ से नाहन की दूरी 85 किमी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed