फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर बैठीं महिलाओं के लिए कम्प्यूटर सीखना हुआ आसान कीबोर्ड के ये शॉर्टकट्स देंगे साथ

Fri, 13 Apr 2018 09:05 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
Know how to use computer keyboard shortcuts
आप चाहे कामकाजी हैं या नहीं, कभी-न-कभी कंप्यूटर से आपका सामना होता ही होगा। कंप्यूटर के काम को अगर आप भी झटपट करना चाहती हैं, तो कीबोर्ड के कुछ शॉर्टकट जरूर जानें। अगर आप विंडोज कंप्यूटर पर काम करते-करते उसे लॉक करना चाहती हैं, तो विंडोज बटन के साथ L बटन दबाएं। आपका सिस्टम लॉक हो जाएगा और फिर उसे बिना पासवर्ड खोलना मुश्किल होगा।

 
Know how to use computer keyboard shortcuts
कंप्यूटर पर खुली हुई सभी विंडो को अगर आप मिनीमाइज करना चाहती हैं, तो विंडोज बटन के साथ D बटन दबाएं। ऐसा करते ही सिस्टम पर खुली सारी विंडोज अपने आप ही मिनीमाइज हो जाएंगी। आपके कंप्यूटर पर एक समय में कई सारी विंडोज खुली हुई हैं और आप एक विंडो से दूसरी पर शिफ्ट होना चाहती हैं, तो माउस से क्लिक करने की बजाय आप ALT के साथ Tab दबाएं। इसका इस्तेमाल करके अपने काम को तेजी से कर सकती हैं।
Know how to use computer keyboard shortcuts
अगर आप ब्राउजर पर वेबसाइट सर्फिंग कर रही हैं और कोई टैक्स्ट, इमेज या पेज आपको जूम करके देखना है, तो कीबोर्ड पर CTRL के साथ प्लस बटन दबाकर पेज को जूम कर सकती हैं। ऐसे ही CTRL के साथ माइनस बटन दबाने आपका वेब पेज जूम आउट यानी छोटे आकार को हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how to use computer keyboard shortcuts
ब्राउजर पर काम करते वक्त एक टैब से दूसरे में जाने के लिए आप कंट्रोल बटन के साथ CTRL PgUp/ PgDn  बटन पर क्लिक कर सकती हैं। इससे बहुत तेजी से आप आगे या पीछे किसी भी टैब पर जा पाएंगी।
 
विज्ञापन
Know how to use computer keyboard shortcuts
विंडोज सिस्टम पर किसी भी फाइल को रीनेम करना चाहती हैं, तो उस फाइल को सेलेक्ट करके बस F2 फंक्शन को प्रेस करें। फाइल का नाम हाईलाइट हो जाएगा और आप उसे एडिट कर पाएंगी। इसी तरह F5 बटन प्रेस करके आप अपने सिस्टम को रिफ्रेश भी कर सकती हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed