{"_id":"5971dfe54f1c1bd4768b4616","slug":"if-you-are-not-sleeping-at-night-then-plant-this-tree-in-bedroom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपकी उड़ गई है रातों की नींद, ये तरीका लाएगा उसे ढूंढ़कर ","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
क्या आपकी उड़ गई है रातों की नींद, ये तरीका लाएगा उसे ढूंढ़कर
amarujala.com, presented by – शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 21 Jul 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
नींद
क्या आपकी रातों की नींद उड़ गई है..क्या आपकी रातें करवटे बदलते हुए निकल जाती है क्या आपको ऑफिस में नींद की झपकियां मारते हुए बॉस ने टोका है..यानि कि कुल मिलाकर नींद आपसे रुठ गई है। अरे..अरे..जनाब घबराएं नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से तरीके बताएंगे जिससे रुठी हुई नींद आपके पीछे दौड़ती हुई आएगी।
Trending Videos
नींद
रात में नींद नहीं आने से दिनभर काम करने के बाद स्ट्रेस बढ़ता है और यही तनाव आपके शरीर को तोड़ कर रख देता है। लेकिन अगर आप नींद से फिर से दोस्ती करना चाहते हैं तो आपको उसके लिए सिर्फ छोटा सा काम करना है जिसे करकर एक तो आप अपनी नींद को वापस ला सकेंगे साथ ही आपके घर का माहौल खुशनुमा बन जाएगा।
नींद
घर में पेड़ लगाना किसे पंसद नहीं होता लेकिन अगर कुछ पेड़ों को आप अपने बेडरुम में लगाएंगे तो आपको नींद अच्छी आएगी और ऐसा ही एक पौधा लैवेंडर है। लैवेंडर आपकी बेचैनी और स्ट्रेस को कम करने में सहायक होगा और आपको गहरी नींद आ जाएगी। रिसर्च के मुताबिक ये पौधा गर्भावस्था वाली महिलाओं के तनाव को भी काफी हद तक कम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नींद
जैसमिन भी नींद से आपकी दोस्ती कराने वाला कारगर पौधा है। ये आपकी बेचैनी को दूर भगाएगा और पॉजिटिव एनर्जी को लाएगा।
विज्ञापन
नींद
इसके साथ ही स्नेक पौधा भी नींद बुलाने के लिए अच्छा साधन है। नासा की मानें तो स्नेक पौधा हमारे आसपास मौजूद हवा को फ्रेश करता है साथ ही अपनी सुंदरता की वजह से घर की रौनक में चार चांद लगा देता है। इसके साथ ही रात में ऑक्सीजन छोड़ता है।
खास बात ये है कि इन पौधों का रख-रखाव करना काफी आसान है और ये रात में और पौधों की तरह कार्बनडाईऑक्साइ नहीं बल्कि ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिससे आपको चैन की नींद आती है।
खास बात ये है कि इन पौधों का रख-रखाव करना काफी आसान है और ये रात में और पौधों की तरह कार्बनडाईऑक्साइ नहीं बल्कि ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिससे आपको चैन की नींद आती है।