{"_id":"597084d84f1c1be51e8b48f9","slug":"women-cheat-men-because-of-household-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाएं प्यार में देती हैं मर्दों को इस वजह से धोखा, रिसर्च में हुआ खुलासा","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
महिलाएं प्यार में देती हैं मर्दों को इस वजह से धोखा, रिसर्च में हुआ खुलासा
amarujala.com, presented by -शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
कपल
महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर हर काम कर रही हैं फिर चाहें वो काम घर का हो या फिर बाहर का, वो किसी भी काम में लड़कों से एक कदम भी पीछे नहीं हैं। पुराने जमाने में अक्सर घर के बड़े बूढ़े कहा करते थे कि महिलाएं केवल घर संभालने के लिए बनी हैं लेकिन इस दौर में महिलाओं ने सभी बेड़ियों को दरकिनार करते हुए पुरुषों के साथ कदमताल मिला रही हैं।
Trending Videos
लवर्स
लेकिन जहां घरेलू कामकाज की बात आती है वहां पर महिलाओं की उम्मीदें भी पुरुषों से हैं और इसी आधार पर फ्रेंच स्टडी की जो रिपोर्ट सामने आई है वो आपको चौंकाने भर के लिए काफी है। दरअसल ये स्टडी इसलिए की गई थी कि ये जाना जा सके कि महिलाएं पुरुषों को धोखा क्यों देती हैं।
f
इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जो पुरुष घर के कामकाज में महिलाओं का हाथ नहीं बटाते हैं उनको महिलाएं पसंद नहीं करती। ये रिसर्च Gleedon-'A’ साइट की तरफ से कराया गया था जिसमें करीब 10,000 महिलाओं ने रिस्पांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लवर्स
इस रिसर्च का आधार ये पता करना था कि आखिर ऐसी कौन सी वजह है जिसकी वजह से महिलाएं इतनी फ्रस्टेट हो जाती हैं कि वो अपने पार्टनर तक को छोड़ देती हैं।
विज्ञापन
लड़की
यूनाइटेड किंगडम नेशलन ऑफिस के तथ्यों की मानें तो महिलाएं एक हफ्ते में किचन में 7.28 घंटे बिताती हैं जबकि पुरुष 3.65 घंटे। वहीं अगर बच्चों की देखभाल की बात की जाए तो महिलाएं हफ्ते में 4.65 जबकि पुरुष 1.89 घंटे बिताते हैं। हालांकि अगर इंडिया की बात की जाए तो यहां पर महिलाएं इन आकड़ों के मुकाबले चौगुना समय किचन में बिताती है।
यहां आपको बता दें कि ये अध्ययन किसी भी तरह के महिला और पुरुषों के संबंधों पर सवाल उठाने को लेकर नहीं कराया गया था।
यहां आपको बता दें कि ये अध्ययन किसी भी तरह के महिला और पुरुषों के संबंधों पर सवाल उठाने को लेकर नहीं कराया गया था।