{"_id":"597070834f1c1b30668b48c3","slug":"as-compare-to-men-ladies-will-gain-weight-fastly-because-of-these-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो इन वजहों से महिलाओं का जल्दी बढ़ता है वजन","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
...तो इन वजहों से महिलाओं का जल्दी बढ़ता है वजन
amarujala.com, presented by - शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 20 Jul 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
जिम
आजकल के समय में हर दूसरा इंसान जिस परेशानी से जूझ रह है वो वजन ही है। अक्सर लोग कहते हुए सुनाई देते हैं कि घंटों बैठकर काम करने की वजह से वेट बढ़ जाता है लेकिन अगर आप गौर फरमाएं तो पाएंगे कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं तेजी से वेट गेन करती हैं लेकिन ऐसा क्यूं होता है ये ज्यादातर लोग नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको बताते है इसकी मुख्य वजह।
जिम
महिलाओं में वजन तेजी से बढ़ने की पहली वजह स्ट्रेस है। महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा जल्दी तनाव लेती है। तनाव की वजह से कार्टिसोल हार्मोन मेटाबॉलिज्म को सुस्त कर देता है जिसकी वजह से खाना अच्छी तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाता और वेट बढ़ जाता है।
fitness
उम्र का कनेक्शन भी वेट बढ़ने से होता है। जैसे –जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती हैं उनका शरीर पहले की तरह सक्रिय रुप से काम नहीं कर पाता। इन सब शारीरिक बदलावों का असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है और वो धीमा होने लगता है जिस वजह से वो शरीर की कैलोरीज को बर्न नहीं कर पाता और वजन लगातार बढ़ता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिम
वजन बढ़ने में थाइरॉएड का भी अहम रोल होता है। ये खाने को उपयोगी ऊर्जा में परिवर्तित करता है और अगर सही तरीके से काम न करें तो कई तरह की परेशानियां खड़ी कर देती है जिसमें से मोटापा भी एक है। इसके ज्यादा सक्रिय होने पर मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है और भूख लगने की वजह से आप ज्यादा खाते हैं जिससे वेट तुरंत बढ़ता है।
विज्ञापन
जिम
महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले हार्मोनल चेंजस ज्यादा होते हैं जिस वजह से वो उन्हें कई तरह की दवाइयां खानी पड़ती हैं। यहीं दवाइयां अक्सर उनके वजन को बढ़ाने में सहायक साबित होती है।